Home » उत्तर प्रदेश » फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान परिवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पत्नी-बेटे की दोषसिद्धि पर भी रोक

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान परिवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पत्नी-बेटे की दोषसिद्धि पर भी रोक

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत बरकरार रही है। मंगलवार को शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के मई 2024 के फैसले को चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट ने आजम खान की दोषसिद्धि और सात साल की सजा पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसी मामले में आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान की दोषसिद्धि पर भी रोक लगाकर उन्हें राहत दी है।

तीन याचिकाओं पर हुई सुनवाई

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने मामले से जुड़ी तीन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई की। इनमें एक याचिका उत्तर प्रदेश सरकार की थी, जिसमें आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली राहत को चुनौती दी गई थी।

वहीं, दूसरी और तीसरी याचिका अब्दुल्ला आजम खान और तजीन फातिमा की ओर से दाखिल की गई थी। दोनों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें भी राहत देते हुए उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी।

हाई कोर्ट ने आजम खान को दी थी राहत

मई 2024 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान की दोषसिद्धि और सात साल की सजा पर रोक लगा दी थी। हालांकि, अदालत ने उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को यह राहत देने से इनकार कर दिया था। जबकि तीनों को इस मामले में जमानत मिल चुकी थी।

ALSO READ THIS :  श्यामलाल पाल ने लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण: सपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल ने किया जोरदार स्वागत; बोले- अति पिछड़ों को जोड़ने पर पार्टी का फोकस, जल्द होगा बड़ा कार्यक्रम

हाई कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सरकार की ओर से आजम खान को मिली राहत रद्द करने की मांग की गई थी। दूसरी ओर, तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम ने अपनी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में याचिकाएं दाखिल की थीं।

दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का था आरोप

यह मामला 3 जनवरी 2019 का है, जब रामपुर से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आजम खान और उनकी पत्नी ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के लिए दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र बनवाए थे।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, रामपुर नगर पालिका की ओर से जारी एक जन्म प्रमाण पत्र में अब्दुल्ला आजम की जन्मतिथि 1 जनवरी 1993 दर्ज थी। वहीं, दूसरे प्रमाण पत्र में उनकी जन्मतिथि 30 सितंबर 1990 बताई गई थी, जिसे लखनऊ से जारी किया गया था।

18 अक्टूबर 2023 को ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी सात साल की सजा

इस मामले में 18 अक्टूबर 2023 को सत्र न्यायालय ने आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी ठहराते हुए सात-सात साल की कैद की सजा सुनाई थी। तीनों को भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था।

इनमें आईपीसी की धारा 420 धोखाधड़ी, धारा 467 मूल्यवान दस्तावेज की जालसाजी, धारा 468 धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी, धारा 471 जाली दस्तावेज को असली बताकर इस्तेमाल करने और धारा 120-बी आपराधिक साजिश से संबंधित है।

ALSO READ THIS :  एक्सपोमार्ट में चार दिन जुटेंगे हजारों लोग, जाम से निपटने को ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर; जरूरत पड़ी तो एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होगा बंद

सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले से इस मामले में आजम खान के साथ उनकी पत्नी और बेटे को भी दोषसिद्धि पर रोक के रूप में राहत मिली है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें