राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा शासन में चरम पर थी जातीय हिंसा और अराजकता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में जातीय और सांप्रदायिक हिंसा बढ़ी…