प्रयागराज में जलभराव को लेकर अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में सड़कें नदी बन गईं; विकास के दावों पर उठाए सवाल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज में बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रयागराज के जार्ज टाउन इलाके में जलभराव का वीडियो साझा करते हुए शहर की जल निकासी […]
वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली, दो सुरक्षाकर्मी घायल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को हथियार की जांच के दौरान अचानक लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। गोली लगने से एयरपोर्ट पर सुरक्षा सहायक के रूप में तैनात एक महिला कर्मचारी समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर के […]
अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही उनकी पहचान थी

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्रहित, […]
मुख्यमंत्री योगी ने किया ध्वजारोहण, बोले- ‘यूपी अब उत्सव का प्रदेश, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को विधान भवन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, कानून-व्यवस्था, निवेश, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि […]
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल! टर्मिनल से पार्किंग जाने वाले रास्ते में भरा पानी, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को उस समय सवाल खड़े हो गए, जब मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद एयरपोर्ट परिसर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। टर्मिनल से पार्किंग और टैक्सी स्टैंड की ओर जाने वाले रास्ते पर पानी भर जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना […]
नोएडा में ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 13 स्मार्ट बैटरी और 414 सेल बरामद

नोएडा। थाना फेस वन पुलिस ने ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 13 स्मार्ट लीथियम बैटरी, 414 लीथियम बैटरी सेल और 11 हजार 800 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार […]
मुजफ्फरनगर में दिखी अनोखी ‘बुलडोजर कांवड़’,हरिद्वार से 61 लीटर गंगाजल लेकर निकले शिवभक्त, बोले- योगी आदित्यनाथ बनें देश के प्रधानमंत्री

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान एक अनोखी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे 16 शिवभक्त इस बार अपने साथ बुलडोजर के आकार की कांवड़ लेकर पहुंचे हैं। कांवड़ को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुट रही है और […]
मायावती की मांग: संत रविदास नगर की तरह कांशीराम समेत महापुरुषों के नाम वाले जिलों के पुराने नाम भी बहाल हों

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भदोही का नाम दोबारा संत रविदास नगर किए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि बसपा सरकार के दौरान महापुरुषों के नाम पर बनाए गए अन्य जिलों के पुराने नाम भी बहाल किए जाएं। मायावती […]
चमत्कार या डॉक्टरों की बड़ी चूक? आगरा में अंतिम संस्कार के बीच दामाद का हाथ पकड़ते ही जिंदा हुई महिला, बोलीं- “मैं जिंदा हूं”

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय शीला देवी, जिन्हें चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं, करीब 17 घंटे बाद अचानक जीवित होने […]
नोएडा में व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट टूटी, कई व्यापारी और भाजपा नेता फंसे, बैंक्विट हॉल संचालक पर मुकदमा

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की ओर से आयोजित पांचवें व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान नोएडा के सेक्टर-51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल में बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बैंक्विट हॉल की लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार कई व्यापारी और भाजपा के जिला स्तर के नेता […]