‘50 लाख रुपये बीघा मुआवजा दो, वरना जमीन नहीं देंगे’: शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के मुवावजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, ADM वित्त से मिलकर जताई आपत्ति

मुज़फ़्फ़रनगर। प्रस्तावित शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस–वे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे गांव रोनी हरजीपुर के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण के बदले प्रस्तावित मुआवजे पर आपत्ति जताते हुए बाजार मूल्य के अनुसार भुगतान की मांग की। प्रदर्शन के […]

उत्तराखंड में छह जिलों का किसान धरना स्थगित, मांगें नहीं मानीं तो खटीमा से देहरादून तक ट्रैक्टर मार्च की चेतावनी

नई दिल्ली। उत्तराखंड में भारतीय किसान यूनियन के टिकैत गुट की ओर से छह जिलों में चल रहा तीन दिवसीय कलेक्ट्रेट धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। किसान नेताओं ने प्रशासन को किसानों और गरीबों से जुड़ी आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए सरकार को अब कार्रवाई के लिए समय दिया है। सोमवार […]

चीनी के बढ़ते दाम पर राकेश टिकैत का सरकार पर निशाना, बोले- चीनी महंगी हुई तो गन्ना किसानों को भी मिले फायदा

मुजफ्फरनगर। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है। चीनी के दाम लगातार बढ़ने के बीच उन्होंने सवाल उठाया कि जब बाजार में चीनी महंगी हो रही है तो इसका फायदा गन्ना किसानों तक क्यों नहीं पहुंच रहा। उन्होंने सरकार से चीनी की कीमतों पर […]

जाट महासभा के मंडल अध्यक्ष अभिजीत बालियान ने थामा सपा का दामन, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने दिलाई सदस्यता

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जाट महासभा सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष एवं मुजफ्फरनगर निवासी अभिजीत बालियान सिसौली ने बुधवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुजफ्फरनगर स्थित सपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के नेतृत्व में उन्होंने पार्टी का दामन थामा। अभिजीत बालियान किसान आंदोलन, पेपर लीक के मुद्दे और युवाओं से जुड़े विभिन्न […]

मुज़फ़्फ़रनगर में भारतीय किसान यूनियन की जबरदस्त ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा: राकेश टिकैत बोले, ‘कौन रोकेगा ट्रैक्टर’? सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ शहर में निकली यात्रा

मुज़फ़्फ़रनगर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मुज़फ़्फ़रनगर में एक ओर भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने भी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ निकली यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महावीर चौक स्थित भाकियू […]

13 अगस्त को ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा निकालेंगे राकेश टिकैत, बोले-किसान अपने खेत और खेती के औजारों से जुड़ाव बनाए रखें

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। उन्होंने किसानों और आम लोगों से ट्रैक्टरों के साथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है। टिकैत के मुताबिक यह यात्रा अगस्त क्रांति यात्रा के तहत निकाली जा रही है, जिसकी शुरुआत 9 अगस्त […]

एमएसपी पर फिर गरजे राकेश टिकैत, बोले- कानूनी गारंटी के बिना किसानों को नहीं मिलेगा न्याय

नांदेड़। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने महाराष्ट्र दौरे के दौरान एक बार फिर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की फसलों के लिए एमएसपी को कानूनी सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक देश का किसान आर्थिक रूप से […]

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बीच नोएडा-दिल्ली बॉर्डर हाई अलर्ट पर, चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

नोएडा। किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान और राष्ट्रीय राजधानी में जारी विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर नोएडा-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा पुलिस ने हाई अलर्ट जारी करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात […]

राकेश टिकैत का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं, यूनिवर्सिटी तोड़ना समाधान नहीं

मुज़फ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले मंगलवार को मुज़फ्फरनगर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील, छात्रों के आंदोलन, बिजली के […]

दिल्ली कूच से पहले मुज़फ्फरनगर में रोके गए किसान नेता शाह आलम, हंगामे के बाद प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

मुज़फ्फरनगर। इंडो-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को मंगलवार को मुज़फ्फरनगर पुलिस ने नुमाइश कैंप गेट पर रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक […]