मुज़फ्फ़रनगर: मंडी के अर्चना साड़ी शोरूम में भीषण आग, ऊपरी मंजिल से उठीं लपटें; मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां

मुज़फ्फ़रनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र की वकील रोड स्थित अर्चना साड़ी शोरूम में शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग शोरूम की ऊपरी मंजिल पर लगी, जिसके बाद देखते ही देखते धुएं का घना गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद आसपास […]

अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: भारती एयरटेल ने दुर्गम रास्तों पर बिछाया मोबाइल नेटवर्क का जाल, चंदनवाड़ी से पवित्र गुफा तक मिलेगी सीमलेस कनेक्टिविटी

 मेरठ। पवित्र अमरनाथ यात्रा २०२६ पर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं, सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन के लिए दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ‘भारती एयरटेल’ ने एक बड़ी और राहत भरी घोषणा की है। एयरटेल ने अमरनाथ यात्रा मार्ग के अत्यंत दुर्गम और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों में अपने मोबाइल नेटवर्क कवरेज का व्यापक विस्तार किया है। कंपनी […]

मेरठ में इंटेलीस्मार्ट का बड़ा कदम, आईटीआई और डिप्लोमा धारकों को मिलेगा स्मार्ट मीटरिंग का मुफ्त प्रशिक्षण

मेरठ। भारत की अग्रणी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ‘इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर’ ने देश के ऊर्जा क्षेत्र और स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट्स को रफ्तार देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने कुशल और तकनीकी रूप से सक्षम मानव संसाधन (वर्कफोर्स) तैयार करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अपने दूसरे अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ […]

मुजफ्फरनगर: UPTET परीक्षा में OMR शीट ‘छू–मंतर’ होने से मचा हड़कंप, छात्रा की आंसर-की ‘गायब’ होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

मुज़फ्फ़रनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के दूसरे दिन जनपद के एक परीक्षा केंद्र पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक छात्रा की OMR शीट की ट्रेजरी कॉपी (दूसरी आंसर-की) गायब होने की सूचना सामने आई। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज का है, जहां परीक्षा समाप्त होने के […]

19 क्विंटल नशे पर चला ‘ऑपरेशन दहन’, मुज़फ्फ़रनगर पुलिस ने 6 करोड़ से ज्यादा के मादक पदार्थ जलाए

मुज़फ्फ़रनगर। नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही मुज़फ्फ़रनगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 क्विंटल 17.456 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया है। पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 6 करोड़ 6 लाख 44 हजार 110 रुपये से अधिक […]

दुश्मन की हर चाल होगी नाकाम: सेना को मिलेगी ‘आकाश तरंग’,रक्षा मंत्री ने 52 हजार करोड़ के स्वदेशी हथियारों को दी मंजूरी

नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) को भविष्य के डिजिटल और हाइब्रिड युद्धक्षेत्र की चुनौतियों के लिए अभेद्य बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बेहद ऐतिहासिक और बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की उच्च स्तरीय […]

राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले राकेश टिकैत, “ये आस्था का सवाल… गैंग में शामिल सभी लोगों की हो जांच”

मुज़फ़्फ़रनगर। अयोध्या स्थित राम मंदिर में सामने आए चंदा चोरी के मामले पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने मांग की कि […]

मुज़फ्फ़रनगर के 40 मेधावियों को हर साल मिलेगा ‘राधेश्याम मिश्रा स्मृति अवार्ड’, तेजस फाउंडेशन ने की घोषणा

मुज़फ्फ़रनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तेजस फाउंडेशन ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। फाउंडेशन ने निर्णय लिया है कि अब प्रत्येक वर्ष जनपद के 40 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को “राधेश्याम मिश्रा स्मृति अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान स्वर्गीय राधेश्याम मिश्रा की स्मृति में प्रदान किया जाएगा […]

मुजफ्फरनगर के फेमस सर्जन डॉ पीके कांबोज हॉस्पिटल में जोरदार हंगामा: मरीज के परिजनों ने लगाया गलत ऑपरेशन और अभद्रता का आरोप

मुज़फ्फ़रनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित संगम विहार के कांबोज हॉस्पिटल में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ऑपरेशन में कथित लापरवाही को लेकर जमकर हंगामा हो गया। सहारनपुर के देवबंद से पहुंचे मरीज के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर एवं फेमस सर्जन डॉ पीके कांबोज पर गलत इलाज तथा ऑपरेशन के बाद […]

लखनऊ में सजा आमों का शाही दरबार: सीएम योगी आधा किलो का आम देखकर मुस्कुराए, प्रगतिशील बागवानों को किया सम्मानित, बढ़ाया किसानों का मान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान शुक्रवार को आमों की भीनी-भीनी खुशबू और बागवानों के उत्साह से सराबोर हो उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर नौवें तीन दिवसीय प्रादेशिक ‘आम महोत्सव-2026’ का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस खास और भव्य अवसर पर मुख्यमंत्री ने महोत्सव की विशेष स्मारिका […]