देर रात बुलडोजर की गर्जना, पथराव की आग और आंसू गैस के गोले…. तुर्कमान गेट में अतिक्रमण हटाने का अभियान हिंसक, पुलिस ने 10 को हिरासत में लिया
- ‘द एक्स इंडिया’ के लिए दिल्ली से प्रभाकर राणा की रिपोर्ट
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास बने अतिक्रमण को हटाने का अभियान बीती देर रात शुरू हुआ। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाए। अभियान में करीब 80 प्रतिशत अतिक्रमण हटाने का काम पूरा हो चुका है। अब मलबा हटाने की प्रक्रिया चल रही है।

पथराव और पुलिस की जवाबी कार्रवाई
अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से पुलिसकर्मी घायल हुए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इलाके में तनाव बना हुआ है।
मुजफ्फरनगर में कटे 3 लाख 44 हज़ार वोट! सदर में सबसे ज्यादा 92 हजार मतदाताओं के नाम कटे
FIR दर्ज, हिरासत में 10 लोग
पथराव मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। अभी तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
लोगों को घर में रहने की हिदायत
पुलिस ने इलाके के लोगों को घर में रहने और बाहर न निकलने की सलाह दी है। मोके पर भारी पुलिस बल तैनात है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फोर्स बढ़ाई गई है।
अतिक्रमण हटाने का उद्देश्य
अतिक्रमण हटाने का अभियान कोर्ट के आदेश पर चल रहा है। मस्जिद के आसपास बने अवैध निर्माण को हटाकर क्षेत्र को व्यवस्थित करने का प्रयास है। मलबा हटाने का काम जारी है।

प्रशासन की सख्ती
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कोर्ट आदेशों का पालन होगा। पथराव करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वीडियो फुटेज से सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है।
इलाके में तनाव
तुर्कमान गेट में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग घरों में बंद हैं। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।
मुजफ्फरनगर में लखनऊ से आई प्रदूषण विभाग की टीम का घेराव, 15 किमी तक पीछा!




