Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले, दीपक कुमार पाल बने मुजफ्फरनगर के नए नगर मजिस्ट्रेट

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले, दीपक कुमार पाल बने मुजफ्फरनगर के नए नगर मजिस्ट्रेट

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार ने रविवार की देर रात 14 आईएएस का तबादला हो गया हैं। इनमें तीन सचिव, छह विशेष सचिव और जिला स्तर के पांच सीडीओ, अपर पदनाम के कुल 14 आईएएस अफसर शामिल है। इसके साथ ही साथ शासन ने 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी किए हैं।

तबादले के क्रम आईएएस सुमित राजेश महाजन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहारनपुर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन बनाए गए हैं। डॉ० सुनील कुमार वर्मा अपर आयुक्त, राज्य कर, उत्तर प्रदेश से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहारनपुर के पद पर तैनात किए गए हैं। राहुल सिंह को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से अब विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), अभिषेक कुमार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), लखीमपुर खीरी से हटाकर विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है।

योगानन्द पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या से अब मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), लखीमपुर खीरी बनाए गए हैं। साहब सिंह को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज से अब सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर भेजे गए हैं। डॉ० विश्राम को अपर आयुक्त, विन्ध्याचल मंडल से अब सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव, रेशम विभाग एवं निदेशक, रेशम से अब सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज, आनन्द कुमार शुक्ला को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अम्बेडकर नगर से अब विशेष सचिव, रेशम विभाग तथा निदेशक, रेशम, उत्तर प्रदेश, वैभव मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), कुशीनगर से अब मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अम्बेडकर नगर बनाए गए हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरगर में अफवाह की पहरेदारी और चाकूबाजी में तहेरे भाई की हत्या से सनसनी, पढिए क्या है पूरा मामला

अशोक कुमार कनौजिया को संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण से विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाए गए हैं। अरुण कुमार को अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल से विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, प्रदीप कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर से अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल बनाए गए हैं। नेहा शर्मा को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ वर्तमान में संभाल रही सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से मुक्त कर दी गई हैं।

पीसीएस अफसरों के तबादले

इसी तरह शासन ने पीसीएस अफसरों के तबादले किये हैं, इनमें सबसे पहले जंग बहादुर यादव को संयुक्त आयुक्त (प्रशासन), कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास बने हैं। विश्वभूषण मिश्रा को उपसचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, संजय कुमार पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गौतमबुद्धनगर, अमित कुमार- द्वितीय को प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ, मंगलेश दुबे को उपसंचालक चकबंदी, प्रयागराज बने, विनीत उपाध्याय को प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ , राम शंकर उपायुक्त (प्रशासन), कार्यालय आयुक्त खाद्य एवं रसद बने हैं। दिग्विजय प्रताप सिंह उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, संगम लाल अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मिर्जापुर, योगेंद्र सिंह उपनिदेशक (प्रशासन), रेशम निदेशालय,

बरखा सिंह अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी,पंकज प्रकाश राठौड़ अपर जिलाधिकारी (वि/रा) देवरिया, दीपक कुमार पाल नगर मैजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर, रेणु अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गाज़ियाबाद, अजय आनंद वर्मा उपजिलाधिकारी, आजमगढ़, रेणु मिश्रा: उपजिलाधिकारी, फ़र्रुखाबाद, प्रदीप कुमार सिंह: उपजिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर, दिव्या सिकरवार उपजिलाधिकारी, औरैया बनी हैं। इनके अलावा प्रद्युम्न कुमार: उपजिलाधिकारी, बस्ती, वंदना त्रिवेदीउपनिदेशक, डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी ,अरुण कुमार अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बहराइच , मानवेंद्र सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बदायूं , राजीव कुमार राय को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बागपत बनाया गया हैं। अजय नारायण सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), एटा, प्रशांत कुमार को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), आगरा, प्रियंका सिंह अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मथुरा, अभय कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी अपर (वि/रा) कासगंज, सुखलाल प्रसाद वर्मा जिलाधिकारी अपर (नजूल), प्रयागराज , शत्रुहन पाठक जिलाधिकारी अपर (न्यायिक), जालौन, देवेंद्र प्रताप सिंह- द्वितीय सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, विजेता मुख्य राजस्व अधिकारी, मिर्जापुर एवं उपसंचालक चकबंदी, मिर्जापुर , शुभी गुप्ता: सहायक निदेशक, डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी अशोक कुमार उपजिलाधिकारी, हापुड़ और शुभेन्दु शेखर सिंह: विशेष कार्याधिकारी, यूपीडा बनाया गया हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 1.60 लाख की ठगी! पुलिस ने महज 7 दिनों में वापस कराई पूरी रकम, ठगे से रह गए 'ठग'
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें