Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » बारिश ने किसान-मजदूर महापंचायत की तैयारियों पर फेरा पानी, टेंट गिरा: GIC मैदान में टखनों तक जलभराव, कीचड़ से बैठने की व्यवस्था प्रभावित

बारिश ने किसान-मजदूर महापंचायत की तैयारियों पर फेरा पानी, टेंट गिरा: GIC मैदान में टखनों तक जलभराव, कीचड़ से बैठने की व्यवस्था प्रभावित

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में किसान-मजदूर महापंचायत से पहले बारिश ने आयोजकों की तैयारियों की परीक्षा ले ली। जीआईसी मैदान में सुबह से हो रही तेज बारिश और हवा के कारण टखनों तक पानी भर गया, जबकि महापंचायत के लिए लगाया गया टेंट भी गिर गया। मैदान में जलभराव और कीचड़ के चलते किसानों और मजदूरों के बैठने की व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

किसान मजदूर संगठन के बैनर तले होने वाली महापंचायत के लिए मैदान में तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन लगातार बारिश ने व्यवस्थाएं बिगाड़ दीं। टेंट से पानी टपकने और मैदान में पानी भरने के कारण कार्यक्रम को सुचारु रूप से आयोजित करना आयोजकों के लिए चुनौती बन गया है।

खराब मौसम के बावजूद संगठन ने महापंचायत आयोजित करने का फैसला किया है, हालांकि पंचायत के एक बजे से निर्धारित समय तक एक हजार भी किसान नहीं पहुंच सके हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महापंचायत के आयोजक ठाकुर पूरन सिंह ने किसानों और मजदूरों से जीआईसी मैदान पहुंचने की अपील भी की है।

बारिश और जलभराव के बीच पूरन सिंह ने दावा किया कि मैदान में जितना पानी भरा है, उससे ज्यादा संख्या में किसान और मजदूर महापंचायत में पहुंचेंगे। उनके इस बयान के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि खराब मौसम के बावजूद महापंचायत में कितनी भीड़ जुटती है।

फिलहाल मैदान में जलभराव और गिरे टेंट के बीच आयोजन की तैयारियां प्रभावित हैं। बारिश के बीच महापंचायत को किस तरह संपन्न कराया जाएगा, यह आयोजकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ्फ़रनगर में बवाल! पेड़ों की छंटाई को लेकर लाठी-डंडों और पत्थरों से भिड़े दो पक्ष,दर्जनभर घायल, VIDEO वायरल
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

मुज़फ़्फ़रनगर में बीमा के 16 लाख हड़पने के लिए रची स्कॉर्पियो चोरी की साजिश: बेटा बना वादी तो पिता निकला मास्टरमाइंड, जानसठ पुलिस ने किया इंश्योरेंस फ्रॉड की साजिश का पर्दाफाश, पिता ने दो शातिरों से कराई थी बेटे की स्कॉर्पियो चोरी

ज़रूर पढ़ें