Home » उत्तर प्रदेश » खादी के कपड़ों पर 30 जनवरी 2027 तक 25% छूट, CM योगी बोले- खादी को जीवन का हिस्सा बनाएं

खादी के कपड़ों पर 30 जनवरी 2027 तक 25% छूट, CM योगी बोले- खादी को जीवन का हिस्सा बनाएं

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश में खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी की विशेष छूट देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेशवासियों से खादी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वदेशी और स्वावलंबन का मंत्र है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके स्वदेशी, स्वच्छता तथा ग्राम स्वराज के विचारों को याद किया। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री भवन पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी को अपनाने से कारीगरों, हस्तशिल्पियों और बुनकरों के हुनर को सम्मान मिलेगा। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से उन्हें बाजार भी उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का स्वदेशी से स्वावलंबन का विचार आज भी प्रासंगिक है और चरखा आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल टू ग्लोबल’ के आह्वान का भी उल्लेख किया।

गांधी के स्वच्छता और ग्राम स्वराज के विचारों का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी ने अन्याय, शोषण और रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाई। भारत लौटने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से नेतृत्व प्रदान किया और उसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया। उनके आह्वान पर गांव-गांव के लोग स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े।

ALSO READ THIS :  इंस्टाग्राम पर सजाई हुई थी हथियारों की दुकान! पुलिस ने धर दबोचे 7 सौदागर! ऑनलाइन होती थी डील!

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में बने करोड़ों शौचालयों ने स्वच्छता के साथ अच्छे स्वास्थ्य और नारी सम्मान की दिशा में भी योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालयों की स्थापना के माध्यम से गांधीजी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञ रहता है, उसका भविष्य उज्ज्वल होता है।

शास्त्री की सादगी और दृढ़ता को किया याद

लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शास्त्रीजी जितने सरल और सहज थे, उतने ही दृढ़ और संघर्षशील भी थे। उन्होंने कहा कि शास्त्रीजी ने अपने आचरण से यह दिखाया कि देश पर संकट आने पर राष्ट्र की रक्षा के लिए किस तरह दृढ़ता के साथ खड़ा हुआ जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा स्वाधीन भारत का मंत्र बना। एक ओर जवान सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहे थे, वहीं किसान देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में जुटे थे। उन्होंने कहा कि भारत आज अपनी बड़ी आबादी की खाद्यान्न जरूरतें पूरी करने के साथ कई देशों को खाद्यान्न की आपूर्ति भी कर रहा है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें