मुज़फ़्फ़रनगर में पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर स्मैक बेचने जा रहा स्मैकिए धरा: करीब ₹1.40 की कीमत की स्मैक और कांटा बरामद, पुलिस ने आरोपी भेजा जेल

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक 7 ग्राम स्मैक लेकर पहुंचा था। पुलिस ने उसे मौके से रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से स्मैक के साथ इलेक्ट्रिक कांटा भी मिला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान महमूद नगर निवासी शौकीन पुत्र मुन्ना मिस्वी के […]

मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध वहलना जैन मंदिर में वार्षिकोत्सव आयोजित: धूमधाम से निकली भगवान श्री जी की रथ यात्रा, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के प्रसिद्ध वहलना जैन मंदिर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव के अवसर पर भगवान श्री जी की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। हर वर्ष 2 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन में इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देश-विदेश से श्रद्धालु वार्षिकोत्सव और रथ यात्रा में शामिल होने के लिए […]

ग्रामीणों की जागरूकता और सामूहिक प्रयास से मिली सफलता – मेहरचंद

मुजफ्फरनगर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जनपद मुजफ्फरनगर के 20 गांवों ने मिसाल कायम की है। इन गांवों में पिछले पांच वर्षों के दौरान बाल विवाह की एक भी घटना सामने नहीं आई। लगातार पांच साल तक बाल विवाह से मुक्त रहने वाले इन गांवों को अब बाल […]

मुजफ्फरनगर में छात्रा से छेड़छाड़ का CCTV वायरल: युवक ने रास्ते में रोका और थप्पड़ मारा, बुढ़ाना में छोटे बाजार की घटना के दो वीडियो सामने आए

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के बुढ़ाना कस्बे में कॉलेज जा रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का सनसनीखेज CCTV वीडियो सामने आया है। छोटे बाजार की इस घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में नाराजगी है और पुलिस से आरोपी की पहचान कर कार्रवाई […]

संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- ‘कचौड़ी-पकौड़ी से बाहर नहीं निकल पा रहे’; PDA पर भी साधा तंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बड़े नेता हैं, लेकिन “कचौड़ी-पकौड़ी” से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अखिलेश यादव ने […]

मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पहुंचे CM धामी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि; बोले- लंबे संघर्ष और बलिदान से बना उत्तराखंड

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के छपार क्षेत्र स्थित रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर शुक्रवार को रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में करीब 12 बजे पहुंचे और शहीद स्मारक पर आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा। धामी ने शहीदों […]

खादी के कपड़ों पर 30 जनवरी 2027 तक 25% छूट, CM योगी बोले- खादी को जीवन का हिस्सा बनाएं

लखनऊ। गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश में खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी की विशेष छूट देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेशवासियों से खादी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वदेशी […]

दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के चलते 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 2 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सुरक्षा कारणों से 11 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। डीएमआरसी के अनुसार जिन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद […]

‘मैं ठीक हूं, खुश हूं…’ अपहरण की FIR के बाद सामने आया आयुष मलिक का वीडियो, पिता के आरोपों पर उठाए सवाल

शामली। चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। आयुष के पिता दवा कारोबारी देवराज मलिक की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद अब आयुष मलिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पिता की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज […]

राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर मायावती का अखिलेश पर निशाना, बोलीं- पीडीए के नाम पर छलावा कर रही सपा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर सपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। मायावती ने सपा पर परिवारवाद और धनबल की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी खुद को समाजवादी और पीडीए की पार्टी बताती है, लेकिन उसके […]