Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध वहलना जैन मंदिर में वार्षिकोत्सव आयोजित: धूमधाम से निकली भगवान श्री जी की रथ यात्रा, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध वहलना जैन मंदिर में वार्षिकोत्सव आयोजित: धूमधाम से निकली भगवान श्री जी की रथ यात्रा, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के प्रसिद्ध वहलना जैन मंदिर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव के अवसर पर भगवान श्री जी की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। हर वर्ष 2 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन में इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देश-विदेश से श्रद्धालु वार्षिकोत्सव और रथ यात्रा में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे।

दो दिवसीय वार्षिकोत्सव की शुरुआत गुरुवार शाम से हुई थी। शुक्रवार अपराह्न करीब 3 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में गुलशन केमिकल के डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया और मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।

वहलना जैन मंदिर के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि मंदिर में लंबे समय से हर वर्ष 2 अक्टूबर को भगवान श्री जी की रथ यात्रा निकालने की परंपरा है। रथ यात्रा का उद्देश्य उन श्रद्धालुओं को भी भगवान श्री जी के दर्शन का अवसर देना है, जो मंदिर के अंदर जाकर दर्शन नहीं कर पाते। रथ यात्रा के दौरान भगवान श्री जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। वार्षिकोत्सव, रथ यात्रा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने से आयोजन की रौनक और बढ़ गई।

दो दिवसीय आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लेकर भगवान श्री जी के दर्शन किए

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में खनन पोर्टल में सेंधमारी से हड़कंप: 76 ई-फॉर्म-सी से 1900 घनमीटर गिट्टी का खेल, हैक कर खनन अधिकारी की लॉगिन का इस्तेमाल
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें