Home » विविध इंडिया » वियतनाम में बड़ा समुद्री हादसा: फु-क्वोक द्वीप के पास स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत; 23 की बची जान, पीएम मोदी समेत देशभर में शोक

वियतनाम में बड़ा समुद्री हादसा: फु-क्वोक द्वीप के पास स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत; 23 की बची जान, पीएम मोदी समेत देशभर में शोक

Facebook
Twitter
WhatsApp

हनोई/नई दिल्ली। वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फु-क्वोक द्वीप के निकट एक बेहद दर्दनाक और बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक तेज रफ्तार स्पीडबोट समुद्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुखद दुर्घटना में १५ भारतीय पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक दल के सदस्यों सहित २३ लोगों को स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षित बचा लिया है। घायल पर्यटकों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज जारी है।

लहरों के बीच मातम: मृतकों में तमिलनाडु, आंध्र और केरल के पर्यटक शामिल

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त स्पीडबोट में चालक दल के सदस्यों के अलावा ३२ भारतीय पर्यटक सवार थे। स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे फु-क्वोक द्वीप के पास समुद्र में यह हादसा हुआ। नाव पलटने से चीख-पुकार मच गई। मृतकों में तमिलनाडु के १०, आंध्र प्रदेश के ३ और केरल के २ पर्यटक शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही वियतनाम के सीमा सुरक्षा बल, नौसेना, तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) और अन्य स्थानीय एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समुद्र की लहरों के बीच चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दो आधुनिक बचाव नौकाओं और ३५ विशेषज्ञ जवानों को तैनात किया गया, जिन्होंने २३ जिंदगियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

वियतनाम सरकार ने दिए जांच के आदेश

इस भीषण हादसे पर कड़ा रुख अपनाते हुए वियतनाम सरकार ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सरकार ने अपने विदेश मंत्रालय को हनोई स्थित भारतीय दूतावास और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करने को कहा है, ताकि पीड़ित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों को बिना किसी देरी के तत्काल कांसुलर सहायता और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

ALSO READ THIS :  जियो की बढ़त बरकरार, मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों में नंबर वन: जेएम फाइनेंशियल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के शीर्ष नेताओं ने जताया गहरा शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा: “वियतनाम के फु-क्वोक के पास भारतीय नागरिकों से जुड़ी नाव दुर्घटना की दुखद खबर से अत्यंत व्यथित हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

पीएम मोदी ने आश्वस्त किया कि भारत का दूतावास और महावाणिज्य दूतावास प्रभावित भारतीयों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी हादसे पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

आपातकालीन सहायता के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

घबराए परिजनों की मदद और समन्वय के लिए हनोई स्थित भारतीय दूतावास, हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और तेलंगाना सरकार के एनआरआई (NRI) विभाग ने विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कर निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

हो ची मिन्ह सिटी हेल्पलाइन:

  • +84 36 281 7930

  • +84 91 552 37 14

  • +84 33 452 0414

हनोई हेल्पलाइन:

  • +84 91 308 9165

तेलंगाना सरकार एनआरआई विभाग हेल्पलाइन:

  • 9885371189, 7997959754, 9989654807, 7997959779

भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया है कि हादसे का शिकार हुए सभी ३२ भारतीय पर्यटकों और मृतकों की सूची को उनके परिजनों के साथ साझा किया जा रहा है और दोनों देशों के अधिकारी राहत कार्यों में मिलकर जुटे हैं।

यहां देखे लिस्ट-

ALSO READ THIS :  मध्य प्रदेश में मौत का तांडव: अनियंत्रित कार सीधे खड़े ट्रक में जा घुसी, तीन साल के मासूम और दो महिलाओं समेत चार की तड़प-तड़प कर मौत

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें