Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर में 3 की मौत, मासूम समेत 4 गंभीर घायल!

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर में 3 की मौत, मासूम समेत 4 गंभीर घायल!

Facebook
Twitter
WhatsApp

अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रौनाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकगंज के पास हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो लखनऊ की ओर से आ रही थी और काफी तेज गति में थी। इसी दौरान सामने चल रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रौनाही थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा।

गोंडा से अयोध्या दर्शन करने आ रहे थे लोग

हादसे का शिकार हुए लोग गोंडा जिले के मसकनवा क्षेत्र के रहने वाले थे। वे सभी स्कॉर्पियो कार में सवार होकर अयोध्या दर्शन करने के लिए आ रहे थे, तभी मुबारकगंज के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों और हताहतों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों के आग्रह पर घायल अन्य अस्पताल रेफर

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार घायलों का तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि घायलों में एक बच्चा, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों की हालत बेहद गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें आगे के इलाज और जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में पीड़ित परिवार के परिजनों के आग्रह पर घायलों को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया।

ALSO READ THIS :  नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, हादसे में महिला की मौत, तीन महीने के बच्चे समेत पांच घायल

हादसे के बाद रौनाही थाना पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें