Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा में पत्नी से विवाद के बाद नाले में कूदा युवक, 8 घंटे के रेस्क्यू के बाद शव बरामद

नोएडा में पत्नी से विवाद के बाद नाले में कूदा युवक, 8 घंटे के रेस्क्यू के बाद शव बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर नशे की हालत में नाले में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के साथ एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर बुलाया गया। करीब आठ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार तड़के युवक का शव नाले से बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि उस समय वह शराब के नशे में था। विवाद के बाद गुस्से में उसने सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित नाले में छलांग लगा दी। युवक के नाले में कूदने की सूचना आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। नाले में पानी का तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू टीमों को तलाशी अभियान में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर विभाग के कर्मचारियों के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया।

देर रात से ही नाले में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल के आसपास नाले के कई हिस्सों में लगातार तलाशी ली। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर नाले से बरामद कर लिया गया।

शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

ALSO READ THIS :  UP में रक्षाबंधन की सौगात: जानिए कब से कब तक और किन बसों में मिलेगी महिलाओं को मुफ़्त यात्रा की सुविधा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद और शराब के नशे में युवक द्वारा नाले में छलांग लगाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस घटना की वास्तविक वजह और युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें