Home » उत्तर प्रदेश » चार साल का प्यार, परिवार की असहमति और दर्दनाक अंत, सहारनपुर में लैब टेक्नीशियन व टीचर की मौत से सनसनी

चार साल का प्यार, परिवार की असहमति और दर्दनाक अंत, सहारनपुर में लैब टेक्नीशियन व टीचर की मौत से सनसनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

सहारनपुर सहारनपुर में एक लैब टेक्नीशियन और उसकी महिला मित्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। सदर बाजार थाना क्षेत्र की एसबीआई कॉलोनी स्थित तिरंगा चौक पर एक किराये के कमरे में बुधवार देर रात दोनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक पुलिस जांच में प्रेम संबंध और परिवार की असहमति के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी मुलाकात

मृतक सैम कमनिश मूल रूप से केरल का निवासी था और पिछले दस वर्षों से सहारनपुर के मेडीग्राम अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत था। वहीं, तेईस वर्षीय आस्था गागलहेड़ी क्षेत्र की रहने वाली थी और एक निजी इंटर कॉलेज में शिक्षिका थी। दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध थे। पुलिस के अनुसार, करीब चार साल पहले आस्था की मां के इलाज के दौरान मेडीग्राम अस्पताल में दोनों की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। बताया जा रहा है कि सैम पहले से शादीशुदा था, जबकि उसकी पत्नी कई वर्ष पहले दिल्ली जाकर नौकरी करने लगी थी। इधर, आस्था के परिजन इस रिश्ते के विरोध में थे।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से कमरे तक पहुंची पुलिस

बुधवार सुबह आस्था घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंची। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। आस्था के पिता ने सैम पर शक जताया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में दोनों एक कार से जाते दिखाई दिए। कार चालक की मदद से पुलिस रात में सैम के किराये के कमरे तक पहुंची।

ALSO READ THIS :  योगी कार्यक्रम में RLD विधायक की ‘नो एंट्री’, गेट से ही लौटाए गए गुलाम मोहम्मद

कमरे का दरवाजा तोड़ा तो मिले शव

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर सैम का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसके हाथ की नस भी कटी हुई थी। वहीं, आस्था का शव कमरे के फर्श पर पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आस्था का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि सैम के परिजनों के केरल से आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें