रीलबाजों पर कब कसेगा शिकंजा? मुजफ्फरनगर में थार की छत पर लेटकर युवक ने किया खतरनाक स्टंट

मुज़फ़्फ़रनगर। सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब लोगों की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। मुज़फ़्फ़रनगर में एक बार फिर खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक चलती महिंद्रा थार की छत पर लेटकर और खिड़की से बाहर लटककर नेशनल हाईवे पर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। […]

मुजफ्फरनगर कोर्ट का बड़ा फैसला: 15 साल बाद मिला राजसिंह को इंसाफ, एफटीसी-थर्ड ने चारों हत्यारों को दी फांसी

मुज़फ़्फ़रनगर। करीब 15 साल पुराने बहुचर्चित लूट और हत्या के मामले में मुज़फ़्फ़रनगर की एफटीसी-थर्ड (फास्ट ट्रैक कोर्ट) ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने दोषी अजित, अनिल, सुनील और सूरज को मृत्युदंड से दंडित करते हुए प्रत्येक पर एक लाख 20 हजार रुपये […]

शामली से सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर और तकदीर

शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली में 581 करोड़ रुपये की लागत वाली 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए दोनों दलों को विकास और विरासत का विरोधी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 […]

नोएडा सीवर हादसे पर मानवाधिकार आयोग सख्त, एनएचआरसी ने प्राधिकरण और पुलिस आयुक्त से मांगी रिपोर्ट

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे मानवाधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला माना है। एनएचआरसी ने नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष और गौतमबुद्ध नगर […]

बरेली में गोकशी के आरोप में दो गिरफ्तार, मुठभेड़ में आरोपी और सिपाही घायल; गोमांस व हथियार बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने गोकशी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया, जबकि दूसरे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी और आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से […]

अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कैलसा बाईपास रोड पर हुआ। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, तीन युवक […]

झांसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान हुई गोलीबारी में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का […]

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत; रातभर चला बचाव अभियान

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। फाटा और बड़ासू के बीच तरसाली क्षेत्र में एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरी रात […]

उत्तरकाशी में 3.5 तीव्रता के भूकंप से हिले पहाड़, भटवाड़ी क्षेत्र में महसूस हुए झटके; नुकसान की खबर नहीं

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रात 8 बजकर 2 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के पिलंग जंगल क्षेत्र के आसपास बताया गया है। भूकंप के […]

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार; देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए […]