एक दशक में जियो की लंबी छलांग, यूपी-उत्तराखंड में 7 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स जोड़े

लखनऊ। रिलायंस जियो ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के टेलीकॉम बाजार में पिछले एक दशक के दौरान अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए मोबाइल और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ा विस्तार किया है। कंपनी के अनुसार, अगस्त 2016 में शून्य मोबाइल सब्सक्राइबर से शुरुआत करने वाला जियो जून 2026 तक उत्तर प्रदेश ईस्ट और […]
बहन की बीमारी लेकर जनता दर्शन में पहुंचा भाई, CM योगी ने सुनी फरियाद तो तुरंत भेजा अस्पताल; छलक पड़े आंसू

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में सोमवार को उनकी संवेदनशीलता का एक ऐसा रूप देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों के बीच मुख्यमंत्री ने एक गंभीर रूप से बीमार महिला की स्थिति को देखते हुए तत्काल मदद के निर्देश दिए। अयोध्या से आए […]
ओवैसी का BJP-RSS पर बड़ा हमला: यूपी चुनाव से लेकर सिंधु जल संधि तक उठाए सवाल, बोले- ‘भाईचारा कहां है?’

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, सिंधु जल संधि, भाईचारे और धार्मिक स्वतंत्रता समेत कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में उनकी पार्टी की संभावित स्थिति को लेकर अभी कोई आंकड़ा या […]
अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मारे गए शूटर्स प्रोफेशनल, एक के खिलाफ 15 मुकदमे; ADG अमिताभ यश ने बताई पूरी कहानी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। अब इस कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने विस्तृत […]
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

हल्द्वानी। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी में एससी-एसटी एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह प्राथमिकी हल्द्वानी निवासी अमित कुमार पुत्र त्रिलोक सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने राहुल […]
टिहरी में रफ्तार का कहर: डंपर से कार की आमने-सामने भिड़ंत में भाई-बहन की मौत, दो युवतियां गंभीर

नई टिहरी। टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मालागूंठी के पास डंपर और कार की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी […]
शौर्य स्थल में लगेगी देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा? पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। कुमाऊं रेजीमेंट की चौथी बटालियन के पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। पूर्व सैनिकों ने देहरादून स्थित चीड़बाग के निकट शौर्य स्थल में भारतीय सेना के प्रथम परमवीर चक्र विजेता शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर मंत्री को […]
देहरादून के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, दिल्ली शैक्षणिक भ्रमण बना यादगार

देहरादून। देहरादून जनपद के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चकराता, मेहरावना और कालसी के छात्र छात्राओं के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण यादगार बन गया। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करने के साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने का अवसर मिला। राष्ट्रपति से हुई आत्मीय मुलाकात ने […]
अंकित बालियान हत्याकांड में दो शूटर ढेर, परिवार बोला-आधा न्याय हुआ, बाकी आरोपियों पर भी हो सख्त कार्रवाई

शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में सोमवार तड़के पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस और संदिग्ध आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी सुमित और मोहित मारे गए। पुलिस के मुताबिक दोनों अंकित बालियान की हत्या के बाद से फरार चल रहे थे। मुठभेड़ […]
मुजफ्फरनगर में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से घायल; चार गिरफ्तार, तीन बदमाश फरार

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। न्याजूपुरा से काली नदी की ओर जाने वाले मार्ग के जंगल में गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही कथित तौर पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश […]