मुजफ्फरनगर के बामनहेड़ी वेयरहाउस में दर्दनाक हादसा: पर्ची कटवाते समय ट्रक ने चांद को मारी टक्कर, हालत नाजुक

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के बामनहेड़ी स्थित केंद्रीय भंडारण निगम (सेंट्रल वेयरहाउस) डिपो में शनिवार सुबह करीब 11 बजे गंभीर हादसा हो गया। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी अरसद उर्फ गुड्डू का बेटा चांद डिपो परिसर में एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक को पहले स्थानीय […]

राधाष्टमी पर श्यामा-श्याम मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा: स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान श्री राधा जी की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, 1990 से जारी है शोभायात्रा की परंपरा

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में राधाष्टमी का पर्व शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गांधीनगर स्थित श्यामा-श्याम मंदिर से श्री राधा जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर दोपहर करीब 12 से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान श्री राधा जी की झांकी और सजे हुए रथ ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। […]

धर्मांतरण न करने पर परिवार तबाह करने की धमकी: मुज़फ़्फ़रनगर में पति ने पत्नी-ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी को दी शिकायत में जबरन ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का दावा

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में जबरन धर्म परिवर्तन, बच्चों को अपने साथ ले जाने और धमकी देने के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी रवींद्र कुमार पुत्र आनंद स्वरूप कई लोगों के साथ शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ऑफिस पहुंचा। पीड़ित ने SSP के नाम लिखित शिकायत देकर […]

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, CRPF जवान समेत दो दोस्तों की मौत

मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोहाना क्षेत्र में मन्नत होटल के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से लौट रहे दो दोस्तों की कार सड़क किनारे खड़े भारी ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों लोगों की […]

ग्रेटर नोएडा में स्कूल जा रही मासूम बच्ची को कार ने मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर; CCTV में कैद हुआ हादसा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसायटी में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। स्कूल जाने के लिए घर से निकली एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पैर में […]

लखनऊ में बड़ा हादसा टला: डिवाइडर से टकराने के बाद जनरथ बस में लगी भीषण आग, चालक-परिचालक सुरक्षित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बुद्धेश्वर-दुबग्गा मुख्य मार्ग पर भूहर पुल के पास एक जनरथ बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के करीब दो से तीन मिनट बाद बस में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी बस […]

दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ेगा तापमान, बारिश की संभावना कम; अगले छह दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, जिससे लोगों को तेज धूप, गर्मी और उमस […]

नवा रायपुर ओपन 2026: खलिन जोशी ने एक शॉट से जीता खिताब, सीजन की तीसरी और करियर की 9वीं PGTI जीत

रायपुर। खलिन जोशी ने बोगी-मुक्त तीन-अंडर 31 का स्कोर बनाकर छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाला पहला एसईसीएल प्रेजेंट्स नवा रायपुर ओपन 2026 एक शॉट के अंतर से जीत लिया। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने विजेता खिलाड़ियाें […]

गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में 18 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 40 से अधिक लोग पूछताछ के लिए हिरासत में

गुरुग्राम। सेक्टर 90 स्थित सफायर 90 मॉल में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित गैर कानूनी गतिविधियों की शिकायतों के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार रात बड़े स्तर पर संयुक्त छापेमारी की। करीब छह घंटे तक चली इस कार्रवाई में मॉल के करीब 18 स्पा सेंटरों की जांच की गई। […]

कानपुर में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे के खिलाफ KDA की कार्रवाई, बाउंड्री वॉल और निर्माण ध्वस्त

कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण ने ग्राम बरी में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाउंड्री वॉल समेत उसके भीतर बने निर्माण को ध्वस्त कर दिया। केडीए के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई प्राधिकरण की स्वामित्व वाली जमीन को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए की गई। कार्रवाई के दौरान मौके […]