यूएन में गीदड़भभकी देकर घिरे शहबाज शरीफ: भारत ने दिलाया ‘फॉर्म-47’ याद, रिपोर्टर ने पूछा- हाफिज पर कब होगी कार्रवाई?

न्यूयॉर्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में एक बार फिर कश्मीर और सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाते हुए भारत पर निशाना साधा। 25 सितंबर को अपने संबोधन में शरीफ ने कश्मीर को पाकिस्तान की “जुगुलर वेन” यानी गले की नस बताया और सिंधु नदी के पानी को […]

जेन-जी के बीच भजन क्लबिंग में पहुंचे पीएम मोदी, बजाई खंजरी; वीडियो शेयर कर पूछा—क्या आपने पैर थपथपाए?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार शाम दिल्ली में एक अलग अंदाज देखने को मिला। वह भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री युवाओं के बीच बैठे नजर आए और भक्ति गीतों की […]

जाट महासभा का मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह कल: श्रीराम कॉलेज में होगा आयोजन, नरेश टिकैत करेंगे अध्यक्षता; तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने की बैठक

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में जाट महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं अलंकरण समारोह का आयोजन 27 सितंबर यानी कल किया जाएगा। कार्यक्रम परिक्रमा मार्ग पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में होगा। समारोह की अध्यक्षता बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार सुबह करीब 10 बजे […]

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर फिर घमासान, इमरान मसूद का इकरा हसन को पलटवार; बोले गठबंधन नहीं करना तो न करें

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। सपा सांसद इकरा हसन के गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन नहीं करना है तो न करें, […]

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल; कैश से लेकर चेक क्लीयरेंस तक सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर महीने के आखिरी सप्ताह में बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है। बैंक यूनियनों की ओर से हड़ताल का आह्वान किए जाने के बाद बैंकों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे हड़ताल शुरू होने […]

गाजियाबाद की रिसाइक्लिंग फैक्ट्री में देर रात भीषण आग, मोबाइल बैटरी और सेल समेत सामान जलकर खाक; ऑक्सीजन प्लांट को बचाया

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात एक रिसाइक्लिंग फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री के टीन शेड में लगी आग ने कुछ ही देर में वहां रखी मोबाइल की बैटरियों और सेल, मोटरसाइकिल समेत अन्य रिसाइक्लिंग सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। […]

दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, काले बादलों से ढका आसमान; 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश का असर अब दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। शनिवार सुबह से ही दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में आसमान बादलों से घिरा रहा और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी […]

देवरिया में युवती को अगवा करने की कोशिश, विरोध और शोर मचाने पर कार छोड़कर भागे आरोपी; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक युवती को कथित तौर पर अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी उसे कार में छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर […]

हरिद्वार में मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में शूटर के पैर में लगी गोली; दूसरा बदमाश फरार

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद हत्या में शामिल एक कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के […]

पितृ पक्ष शुरू होते ही श्रद्धा से झुके शीश, नेताओं ने पूर्वजों को किया नमन; संस्कार, त्याग और आशीर्वाद को बताया जीवन की अमूल्य विरासत

नई दिल्ली। पितृ पक्ष की शुरुआत शनिवार से हो गई। सनातन परंपरा में पितृ पक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और स्मरण का विशेष अवसर माना जाता है। इस अवधि में लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद की कामना करते हुए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध और दान पुण्य जैसे धार्मिक […]