राजस्थान के जालोर में दर्दनाक हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जालोर। राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धानता गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। सभी लोग दीपावली मनाने […]
चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो मासूमों समेत 4 की मौत; 12 घायल,मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में दीपावली पर भगवान कामतानाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर के पास नहर के समीप श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल […]
मध्य प्रदेश के सिवनी में दर्दनाक हादसा: सर्राफा व्यापारी के घर आग लगने से 6 की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दीपावली की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। छपारा कस्बे के महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले में एक सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों को […]
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में सुरक्षा का कड़ा पहरा, CM धामी समेत VIP मेहमानों के लिए पुलिस अलर्ट; अधिकारियों को सख्त निर्देश

चमोली। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह को लेकर चमोली पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई अतिविशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। […]
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 50-60 लोग थे सवार; 15 से 16 यात्रियों का रेस्क्यू, कई घायल

लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा लखनऊ में जीरो पॉइंट मोहन के पास हुआ। बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत […]
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बनी जानलेवा! 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 पार, सोनिया विहार 449 के साथ सबसे प्रदूषित

नई दिल्ली। दिवाली के एक दिन बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर बना रहा। शहर के 15 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार दर्ज किया गया। सोमवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 366 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। राजधानी […]
दीपावली पर मुजफ्फरनगर का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: जिला अस्पताल में 10 और CHC पर 4-4 बेड आरक्षित, आतिशबाजी से झुलसने वालों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था

मुज़फ़्फ़रनगर। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान आग से झुलसने या किसी अन्य आपात स्थिति में लोगों को तत्काल इलाज मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) पर चार-चार बेड आरक्षित किए गए हैं, जबकि जिला अस्पताल में भी झुलसे हुए मरीजों के उपचार […]
SDM सदर शुभम श्रीवास्तव की मुजफ्फरनगर वासियों से अपील, ‘मतदाता सूची में नाम नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं’, चुनाव से पहले मतदाताओं से नाम जांचने का आग्रह

मुज़फ़्फ़रनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को अपनी मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील की जा रही है। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है या छूट गया है तो वह फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। सदर एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने […]
10 नवंबर का पंचांग: 11:48 से 12:32 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, तड़के 3:09 बजे तक शोभन योग; जानें राहुकाल, यमगंड और दिशाशूल

नई दिल्ली। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ मंगलवार को पंचांग की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण योग और मुहूर्त बन रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ कार्य, पूजा-पाठ, यात्रा, निवेश और अन्य महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले पंचांग का विचार करना विशेष महत्व रखता है। मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह […]
मुज़फ़्फ़रनगर में ज़िंदा जले हरियाणा के 6 लोग: पानीपत-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराकर धू-धू कर जली गाड़ी

मुज़फ़्फ़रनगर। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार सवार छह लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। तितावी थाना क्षेत्र के जग्गाहेड़ी के पास हरियाणा से मुज़फ़्फ़रनगर की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर […]