Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवक ने मौत को लगाया गले: मुजफ़्फ़रनगर में फांसी लगाकर किया सुसाइड, मंदिर परिसर में मिला शव

अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवक ने मौत को लगाया गले: मुजफ़्फ़रनगर में फांसी लगाकर किया सुसाइड, मंदिर परिसर में मिला शव

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। तितावी थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा गांव में आर्मी अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय युवक ने रविवार रात करीब 10 बजे कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान उपवंत शर्मा पुत्र मनोज शर्मा के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया कि उपवंत शर्मा अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका शव काजीखेड़ा स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में मिला। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सीओ फुगाना नरेंद्र यादव और तितावी थाना प्रभारी जयवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी।

20 साल की उम्र में सेना में भर्ती होकर भविष्य बनाने की तैयारी कर रहे उपवंत की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। युवक अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था, ऐसे में उसकी अचानक मौत ने परिजनों और परिचितों को भी स्तब्ध कर दिया।

पुलिस फिलहाल घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके पीछे कोई वजह थी या नहीं, इन सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही मौत से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में तहसील-ब्लॉक स्तर पर बनेगी घरौनी और खतौनी के लिए विशेष डेस्क, किसान दिवस में DM की घोषणा
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें