Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप, SSP से गुहार: कब्जामुक्त की अपील पर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी

मुज़फ़्फ़रनगर में दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप, SSP से गुहार: कब्जामुक्त की अपील पर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। खतौली तहसील क्षेत्र के मीरापुर खुर्द गांव में एक युवती ने अपनी करीब साढ़े चार बीघा कृषि भूमि पर कथित रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत एसएसपी से की है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस कार्यालय पहुंची सारिका ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में गांव के ही दबंगों पर उसकी जमीन पर कई वर्षों से नाजायज कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है।

सारिका के मुताबिक, मीरापुर खुर्द में खसरा नंबर 135, खाता संख्या 29 में कुल रकबा 4.1580 हेक्टेयर है। शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि इस खसरे में करीब साढ़े चार बीघा भूमि पर वह संक्रमणीय भूमिधर के रूप में मालिक है। आरोप है कि उक्त जमीन पर बबलू ने कई वर्षों से कब्जा कर रखा है और जमीन पर खेती भी कर रहा है।

शिकायत में सारिका ने आरोप लगाया कि उसने कई बार बबलू से अपनी जमीन खाली करने के लिए कहा, लेकिन वह कब्जा हटाने के बजाय उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देता है। युवती का कहना है कि आरोपी कथित तौर पर धमकाता है कि यदि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो वह उसे जान से मार देगा।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी जमीन पर कब्जा होने के बावजूद उसे जमीन के उपयोग या खेती के बदले किसी तरह का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, वह कई बार अपनी जमीन से कब्जा हटवाने के लिए प्रयास कर चुकी है, लेकिन अब तक उसे जमीन पर अपना कब्जा वापस नहीं मिल सका है।

ALSO READ THIS :  अब मुज़फ़्फ़रनगर में ही होगी कैंसर की कीमोथेरेपी: दिल्ली के बड़े हॉस्पिटल बीएलके-मैक्स ने शुरू की ऑन्कोलॉजी सुविधा

सारिका ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में यह भी बताया कि उसने 27 अप्रैल 2026 को इस मामले में पहले भी शिकायत की थी, लेकिन उसके अनुसार उस प्रार्थना पत्र पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने दोबारा एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने एसएसपी से मांग की है कि खतौली थाना पुलिस को मौके पर भेजकर भूमि संबंधी मामले की जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो कथित कब्जा हटवाकर उसे उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया जाए। साथ ही धमकी और अन्य आरोपों की जांच कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें