Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में प्रेमी के पिता के सनसनीखेज हत्याकांड में एक गिरफ्तार: लकड़संधा फ्लाईओवर के पास पकड़ा, पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज किया था मुकदमा

मुज़फ़्फ़रनगर में प्रेमी के पिता के सनसनीखेज हत्याकांड में एक गिरफ्तार: लकड़संधा फ्लाईओवर के पास पकड़ा, पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज किया था मुकदमा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। सुभाष बालियान हत्याकांड में पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान किनौनी गांव निवासी 40 वर्षीय बन्टी उर्फ राहुल के रूप में हुई है। उसे लकड़संधा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। SSP संजय कुमार वर्मा द्वारा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये जानकारी दी।

आपको बता दें कि किनौनी निवासी करीब 50 वर्षीय सुभाष की मंगलवार सुबह शामली रोड पर पिन्ना गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं।

SSP के मुताबिक, सुभाष की हत्या के मामले में मिली तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को नामजद आरोपी बन्टी उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

SSP ने हत्या की वजह को लेकर बताया है कि कुछ दिन पहले किनौनी गांव का एक युवक और युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले गए थे। दोनों एक ही जाति के हैं। बाद में युवती को बरामद कर लिया गया था, जबकि युवक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई थी।

पुलिस का दावा है कि इसी घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में 15 सितंबर को युवती पक्ष की ओर से युवक के पिता सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ALSO READ THIS :  गुरु नानक जयंती पर मुजफ्फरनगर में रक्तदान शिविर: 80 रक्तवीरों ने किया दान, पहली बार महिलाओं की भारी भागीदारी

मामले में अभी अन्य नामजद आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें