Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » 80 वर्षीय बुजुर्ग हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी: लाठी-डंडों से किया था हमला, इलाज के दौरान हुई थी मौत, CCTV में कैद हुई थी सनसनीखेज वारदात

80 वर्षीय बुजुर्ग हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी: लाठी-डंडों से किया था हमला, इलाज के दौरान हुई थी मौत, CCTV में कैद हुई थी सनसनीखेज वारदात

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग जय सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। शाम करीब 6 बजे जानकारी देते हुए SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कार्रवाई करते हुए तेजवीर सिंह उर्फ छोटू पुत्र वेदपाल उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी मनोज मलिक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के मुताबिक जय सिंह गांव में अपने घर के बाहर सिरके की बोतलें बेच रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने अचानक उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बुजुर्ग की मौत के बाद फुगाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान मुख्य आरोपी मनोज मलिक को गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ने गुरुवार को दूसरे आरोपी तेजवीर सिंह उर्फ छोटू को भी पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस घटना के पीछे की परिस्थितियों और सभी आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है।

आपको बता दें कि जय सिंह की हत्या के बाद खरड़ गांव में तनाव की स्थिति बनी थी। बुजुर्ग पर घर के बाहर हमला किए जाने की घटना से ग्रामीणों में भी नाराजगी थी। अब मामले में दूसरी गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ रही है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर रोहाना टोल प्लाजा पर रोका गया नगीना सांसद का काफिला,तो पुलिसकर्मियों पर बरसे, इंस्पेक्टर ने जोड़े हाथ,नोकझोंक के बाद मेरठ के लिए हुए रवाना
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें