Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » वायरल VIDEO, खबरें और DM के सख्त आदेश भी बेअसर: पुरकाजी में साप्ताहिक बंदी के दिन फिर खुला बाजार, अब कार्रवाई पर उठे सवाल

वायरल VIDEO, खबरें और DM के सख्त आदेश भी बेअसर: पुरकाजी में साप्ताहिक बंदी के दिन फिर खुला बाजार, अब कार्रवाई पर उठे सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के पुरकाजी में साप्ताहिक बंदी को लेकर प्रशासन के सख्त आदेशों के बावजूद हालात बदलते नजर नहीं आ रहे हैं। इस मुद्दे पर पहले भी खबरें सामने आ चुकी हैं और बाजार खुलने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इसके बावजूद गुरुवार की साप्ताहिक बंदी के दिन एक बार फिर पुरकाजी के मुख्य बाजार में अधिकांश दुकानें खुली मिलीं। सवाल यह है कि लगातार सामने आ रही तस्वीरों और प्रशासनिक निर्देशों के बाद भी साप्ताहिक बंदी को पूरी तरह लागू क्यों नहीं कराया जा पा रहा है।

गुरुवार को जमीनी हकीकत जानने के लिए मीडिया का कैमरा एक बार फिर पुरकाजी के मुख्य बाजार पहुंचा। यहां अधिकांश बाजार खुला मिला। कुछ दुकानदारों ने आधा शटर डालकर दुकानदारी शुरू कर रखी थी, जबकि कुछ प्रतिष्ठान खुलेआम संचालित होते दिखाई दिए।

यानी साप्ताहिक बंदी का नियम बाजार में एक समान तरीके से लागू होता दिखाई नहीं दिया। जो व्यापारी बंदी के दिन अपनी दुकानें बंद रखते हैं, उनके बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि जब सभी के लिए एक ही नियम है तो कुछ दुकानदारों को बंदी के दिन दुकान खोलने की छूट कैसे मिल रही है।

गौरतलब है कि पुरकाजी में गुरुवार को साप्ताहिक बंदी निर्धारित है। DM उमेश कुमार मिश्रा की ओर से जिले में साप्ताहिक बंदी को प्रभावी ढंग से लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माने के साथ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इसके बावजूद पुरकाजी में बार-बार दुकानें खुलने और इसके वीडियो सामने आने से स्थानीय स्तर पर नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ALSO READ THIS :  नववर्ष पर खतौली एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने वृद्धाश्रम में बांटे कंबल, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

मामले को लेकर कुछ दुकानदार DM से शिकायत भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि साप्ताहिक बंदी अगर लागू है तो इसे चुनिंदा दुकानों पर नहीं, बल्कि पूरे बाजार में समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि बंदी रखने वाले व्यापारियों के मुकाबले दुकानें खोलने वालों को कारोबार का अतिरिक्त मौका मिलता है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब इस मामले पर पहले खबरें चल चुकी हैं, बाजार खुलने के वीडियो वायरल हो चुके हैं और DM स्तर से सख्त निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं, तो फिर गुरुवार को बाजार में यह स्थिति दोबारा क्यों दिखाई दी? अब देखना होगा कि प्रशासन इन तस्वीरों और शिकायतों का संज्ञान लेकर नियम तोड़ने वाले दुकानदारों पर क्या कार्रवाई करता है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें