Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में 22 स्कूलों के 225 शिक्षकों को ट्रेनिंग, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर कार्यशाला

मुजफ्फरनगर में 22 स्कूलों के 225 शिक्षकों को ट्रेनिंग, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर कार्यशाला

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में बेहतर शिक्षण व्यवस्था और बच्चों को प्रभावी तरीके से पढ़ाने के उद्देश्य से 225 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। शुक्रवार सुबह 9 बजे रुड़की रोड स्थित पार्टी हॉल में माइनॉरिटी स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें संगठन से जुड़े करीब 22 स्कूलों के शिक्षक शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर्स अखलाक अहमद और डॉ. अनुराधा वर्मा ने शिक्षकों को शिक्षण कौशल और बच्चों को पढ़ाने के अलग-अलग तरीकों का प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राणा ग्रुप इंडस्ट्रीज के चेयरमैन जाकिर अली राणा ने कहा कि बच्चों को सकारात्मक माहौल में शिक्षा दी जानी चाहिए, ताकि पढ़ाई उन्हें बोझ न लगे बल्कि उसमें उनकी रुचि और आनंद बना रहे। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की अपील की।

संस्था के पैट्रन एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष असद पाशा ने कहा कि बच्चों को विषयों की जानकारी देने के साथ अनुशासन और बड़ों के सम्मान की भावना विकसित करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन पिछले 15-16 वर्षों से शिक्षकों के लिए इस तरह की ट्रेनिंग आयोजित करता आ रहा है। समय-समय पर शिक्षकों को आधुनिक और बेहतर शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी जाती है।

कार्यशाला में शिक्षकों को इस बात पर जोर दिया गया कि बच्चों की सीखने की क्षमता और रुचि को ध्यान में रखते हुए पढ़ाने के तरीके अपनाए जाएं। उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करना भी है।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष सरफराज आलम ने किया। संस्था अध्यक्ष हाजी जफरयाब खान ने अतिथियों और सभी प्रतिभागी शिक्षकों का आभार जताया। उन्होंने शिक्षिकाओं से अनावश्यक मेकअप और फैशन से परहेज करने की अपील भी की।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में ‘समाज के ठेकेदारों’ पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक! 5 नामजद समेत 10–12 कथित हिंदूवादी नेताओं पर मुकदमा, प्रेमी युगल की पिटाई में अब एक्शन की बारी

कार्यशाला में मोहम्मद इमरान सैफी, लखते हसनैन जैदी, रईस अहमद, शाने आलम, शहजाद अली गौड़, यूसुफ खान, मोहम्मद दानिश, इब्राहिम खान, मेहरबान अली, काजी शादाब, मोहम्मद अहमद, हाफिज अनस अंसारी, एजाज अहमद, मासूम अली, खलील अहमद, याकूब अली, मुहम्मद शहनवाज, अब्दुल सलाम, नदीम मंसूरी और खिलाफत राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें