Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » धर्मांतरण न करने पर परिवार तबाह करने की धमकी: मुज़फ़्फ़रनगर में पति ने पत्नी-ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी को दी शिकायत में जबरन ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का दावा

धर्मांतरण न करने पर परिवार तबाह करने की धमकी: मुज़फ़्फ़रनगर में पति ने पत्नी-ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी को दी शिकायत में जबरन ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का दावा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में जबरन धर्म परिवर्तन, बच्चों को अपने साथ ले जाने और धमकी देने के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी रवींद्र कुमार पुत्र आनंद स्वरूप कई लोगों के साथ शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ऑफिस पहुंचा। पीड़ित ने SSP के नाम लिखित शिकायत देकर अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई और अपनी दोनों बेटियों को बरामद कराने की मांग की है।

रवींद्र कुमार के मुताबिक, उनकी शादी 8 दिसंबर 2017 को गोल्डी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी के मायके पक्ष के लोग उन पर और उनके परिवार के सदस्यों पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगे। शिकायतकर्ता का दावा है कि पत्नी के मायके पक्ष के कुछ लोग पहले ही ईसाई धर्म अपना चुके हैं। रवींद्र का आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उन्हें दहेज के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकियां दी गईं।

शिकायत में रवींद्र ने आरोप लगाया कि 16 जुलाई 2026 को उनकी पत्नी गोल्डी दोनों बेटियों को बिना बताए अपने साथ ले गईं। उनका दावा है कि घर से सोने-चांदी के आभूषण और करीब 15 हजार रुपये नकद भी ले जाए गए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो ससुराल पक्ष की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि बच्चों को भी ईसाई धर्म स्वीकार करा दिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस मामले में शिकायत करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

ALSO READ THIS :  80वां स्वतंत्रता दिवस: मुजफ्फरनगर में किरण समाज उत्थान सेवा समिति ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

रवींद्र का यह भी आरोप है कि उन्होंने मामले को लेकर पहले मुख्यमंत्री पोर्टल और अन्य अधिकारियों को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी थी, लेकिन अब तक उन्हें अपेक्षित कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से अपनी दोनों बेटियों को बरामद कराने, कथित तौर पर ले जाए गए जेवरात और नकदी के संबंध में जांच करने तथा धमकी और धर्म परिवर्तन के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें