Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस: खतौली में DM-SSP ने सुनी फरियाद, सदर में ADM ने संभाली कमान, DM ने एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश

मुज़फ़्फ़रनगर की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस: खतौली में DM-SSP ने सुनी फरियाद, सदर में ADM ने संभाली कमान, DM ने एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। खतौली तहसील में DM उमेश मिश्रा और SSP संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की, जबकि सदर तहसील में एडीएम फाइनेंस अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं।

खतौली तहसील के सभागार में आयोजित समाधान दिवस में बिजली, शिक्षा, समाज कल्याण, राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, पेंशन, सड़क और पुलिस प्रशासन से संबंधित कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

DM उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण अधिकतम एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप किया जाए। उन्होंने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को भी समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ऐसी भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा।
समाधान दिवस के बाद DM और एसएसपी ने मुख्य कृषक उपहार योजना के तहत प्रगतिशील किसान रवि गर्ग को पंपिंग सेट भी वितरित किया। इस दौरान एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, तहसीलदार अरविंद कुमार, बीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं सदर तहसील सभागार में एडीएम फाइनेंस अनिरुद्ध प्रताप सिंह, एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव और सीओ सदर सुनील कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। तहसीलदार राधेश्याम गौड़ और नायब तहसीलदार अमित कुमार सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

ALSO READ THIS :  कातिल को उम्रकैद और गैंगस्टर को 4 साल की सजा: राहुल हत्याकांड में अजय सैनी दोषी, आजीवन कारावास की साथ ₹45 हजार जुर्माना

प्रशासन की ओर से अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगवाने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने और लंबित शिकायतों पर संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करना रहा।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें