Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » दूसरी शादी का झांसा देकर पूर्व प्रिंसिपल ने की अश्लील: विरोध पर मारपीट का भी आरोप, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार

दूसरी शादी का झांसा देकर पूर्व प्रिंसिपल ने की अश्लील: विरोध पर मारपीट का भी आरोप, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक तलाकशुदा युवती ने सोमवार अपराह्न करीब 3 बजे एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपने पूर्व प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। युवती का कहना है कि वह अपने बच्चे के साथ अकेली रह रही है। आरोप है कि पूर्व प्रिंसिपल ने उसे दूसरी शादी कराने का झांसा देकर अपने जाल में बुलाया और बाद में उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया।

युवती के मुताबिक, पूर्व प्रिंसिपल ने उससे कहा था कि उसकी दूसरी शादी एक युवक से कराई जाएगी। इसी भरोसे पर उसे लद्दावाला इलाके में बुलाया गया। युवती का कहना है कि जब वह बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां शादी के लिए बताया गया युवक मौजूद नहीं था।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद पूर्व प्रिंसिपल ने उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया और उस पर खुद से शादी करने का दबाव बनाया। युवती के अनुसार, उसे कथित तौर पर यह भी कहा गया कि यदि वह शादी के लिए तैयार हो जाती है तो उसके नाम प्लॉट और अन्य संपत्ति कर दी जाएगी।

युवती का कहना है कि उसने इस प्रस्ताव का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। किसी तरह वहां से निकलने के बाद वह पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस की ओर से मामले में समझौता करने का दबाव बनाया गया।

पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए युवती सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही अपनी और अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर भी गुहार लगाई।

ALSO READ THIS :  नकली लिक्विड यूरिया का 'डार्क हब' बना मुजफ्फरनगर! टाटा-महिंद्रा के नाम पर सप्लाई, रात के अंधेरे में चलता काला कारोबार! 'द एक्स इंडिया' का सनसनीखेज खुलासा- भाग-1

पीड़िता की शिकायत में लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में युवती द्वारा बताए गए घटनाक्रम, कथित मारपीट और पुलिस पर लगाए गए समझौते के दबाव के आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

मानदेय को लेकर मुज़फ़्फ़रनगर मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों का धरना: डॉक्टरों का आरोप- सरकार ने मानदेय ₹12 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार किया, लेकिन कॉलेज प्रशासन बढ़ी राशि का भुगतान नहीं कर रहा

ज़रूर पढ़ें