Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मुज़फ़्फ़रनगर में जोरदार स्वागत: संजीव बालियान-कपिलदेव अग्रवाल समेत भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, सहारनपुर जाते वक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ‘कार्यकर्ताओं का उत्साह 2027 के आगाज का संदेश’

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मुज़फ़्फ़रनगर में जोरदार स्वागत: संजीव बालियान-कपिलदेव अग्रवाल समेत भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, सहारनपुर जाते वक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ‘कार्यकर्ताओं का उत्साह 2027 के आगाज का संदेश’

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे के तहत सहारनपुर जाते समय नितिन नबीन जौली बाईपास स्थित टाटा मोटर्स के पास रुके। यहां पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और मंत्री नरेंद्र कश्यप समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नितिन नबीन के पश्चिमी यूपी दौरे में संगठनात्मक बैठकों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम तय है।

स्वागत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने चलते–चलते मीडिया से बातचीत में बस इतना ही कहा कि “भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह 2027 के आगाज का संदेश दे रहा है।” उनके इस बयान को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह से जोड़कर देखा जा रहा है।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं और सहारनपुर मंडल की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचने से पहले खतौली में भी उनका स्वागत किया गया और इसके बाद जिले में अलग-अलग स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जिले में यह पहला कार्यक्रम था। उनके मुताबिक, सहारनपुर जाते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष मुज़फ़्फ़रनगर विधानसभा क्षेत्र में रुके और इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया।

नितिन नबीन का यह दौरा भाजपा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों के बीच हुआ है। जानकारी के मुताबिक 21 सितंबर को मेरठ और 22 सितंबर को सहारनपुर में संगठन से जुड़े कार्यक्रम रखे गए हैं। इस दौरान सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 लाख गांजे के साथ मेरठ का तस्कर गिरफ्तार, 103.9 किलो नशीला पदार्थ बरामद

मुज़फ़्फ़रनगर में स्वागत कार्यक्रम के बाद नितिन नबीन सहारनपुर के लिए रवाना हो गए, जहां संगठनात्मक बैठकों का कार्यक्रम है। सहारनपुर में उनके पुराने और मौजूदा पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग संवाद के कार्यक्रम भी तय किए गए हैं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें