मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में जाट महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं अलंकरण समारोह का आयोजन 27 सितंबर यानी कल किया जाएगा। कार्यक्रम परिक्रमा मार्ग पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में होगा। समारोह की अध्यक्षता बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार सुबह करीब 10 बजे जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान के आवास पर बैठक हुई। अध्यक्षता धर्मवीर बालियान ने की, जबकि संचालन जयवीर सिंह ने किया। बैठक में समारोह को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में अतिथियों के स्वागत, मेधावी छात्र-छात्राओं के पंजीकरण, मंच व्यवस्था और अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
आयोजन में CMO डॉ. सुनील तेवतिया और जैस्मिन फौजदार मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. राम मोहन, श्री राम तोमर, सुभाष चंद्र, भारत बालियान, राम सिंह कुल्हारी, अमित कुमार और सचिन राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डॉ. अनीता चौधरी और डॉ. लोकेंद्र बालियान आयोजन में सहयोग करेंगे।
जाट महासभा के प्रेस प्रवक्ता बिट्टू सिखेड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है।
बैठक में यशपाल सिंह, विराज तोमर, राकेश बालियान, अनुज भौराकला, राहुल पवार, विनीत बालियान, प्रदीप सिंह और रमेश बालियान सहित महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

