Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » बुढ़ाना में रोका गया सपा प्रतिनिधिमंडल, विरोध में सड़क पर बैठे राजपाल कश्यप: पुलिस ने मौके पर बुलाया पीड़ित परिवार, अखिलेश यादव की ओर से ₹1 लाख का चेक सौंपा

बुढ़ाना में रोका गया सपा प्रतिनिधिमंडल, विरोध में सड़क पर बैठे राजपाल कश्यप: पुलिस ने मौके पर बुलाया पीड़ित परिवार, अखिलेश यादव की ओर से ₹1 लाख का चेक सौंपा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। 70 वर्षीय बुजुर्ग जयसिंह कश्यप हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने खरड़ गांव जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे को बुढ़ाना कस्बे में पुलिस ने रोक दिया। डॉ. राजपाल कश्यप के नेतृत्व में सपा नेता परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर राजपाल कश्यप सड़क पर ही बैठ गए और नेताओं ने विरोध जताया।

सपा प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी समेत अन्य नेता शामिल थे। नेताओं का कहना था कि वे जयसिंह कश्यप के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने और घटना के बाद परिवार की स्थिति जानने खरड़ जा रहे थे।

पुलिस की ओर से आगे जाने की अनुमति नहीं मिलने के बाद सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को बुढ़ाना कस्बे में ही बुला लिया। कुछ देर बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। डॉ. राजपाल कश्यप समेत सपा नेताओं ने परिजनों से मुलाकात की और उनकी बात सुनी।

इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिवार के लिए भेजा गया एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक परिजनों को सौंपा गया। सपा नेताओं ने परिवार को पार्टी की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

इसके बाद राजपाल कश्यप समेत सपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से मामले में कार्रवाई को लेकर बातचीत की। पुलिस की ओर से कार्रवाई और सहयोग का आश्वासन मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपना विरोध समाप्त कर दिया और वापस लौट गया।

ALSO READ THIS :  'गिड़गिड़ाया... कार के आगे लेटा, लेकिन बचा ना सका बचपन का प्यार', लव स्टोरी में प्रेमिका के भाई बन बैठे विलेन
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें