Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में 34 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम; पांच साल पहले हुई थी शादी

मुजफ्फरनगर में 34 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम; पांच साल पहले हुई थी शादी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के बघरा गांव में बुधवार शाम 34 वर्षीय महिला रचना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, रचना की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। शुरुआती जानकारी में परिवार में चल रहे गृह क्लेश को घटना की वजह बताया जा रहा है। हालांकि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद महिला की मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर: मां और तीन बेटों को फांसी की सज़ा, अदालत ने माना ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें