Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » “रॉकी जिंदा है या…?” बेहड़ा आस्सा में उबल रहा गुस्सा, रात के वक्त पीड़ित के घर पंचायत, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

“रॉकी जिंदा है या…?” बेहड़ा आस्सा में उबल रहा गुस्सा, रात के वक्त पीड़ित के घर पंचायत, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा आस्सा गांव के रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुए विकसित उर्फ रॉकी का मामला अब रहस्य, शक और आक्रोश का विस्फोट बनता जा रहा है। 18 मई को घर से निकला रॉकी आखिर कहां गायब हो गया? जिंदा है या उसके साथ कोई बड़ी वारदात हो चुकी है? इन सवालों का जवाब 10 दिन बाद भी नहीं मिलने से पूरा गांव बेचैन है।


रॉकी के पिता मगन सिंह ने अब सीधे तौर पर बेटे के अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में दावा किया है कि रॉकी अपनी पत्नी रेणु के साथ ऋषिकेश जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका मोबाइल बंद है और कोई संपर्क नहीं हो पाया।

रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुए विकसित उर्फ रॉकी (फाइल फोटो)


परिवार का आरोप है कि रॉकी की पत्नी रेणु लगातार अलग-अलग बयान दे रही है। कभी वह कुछ बताती है, कभी कुछ और। इसी विरोधाभास ने पूरे मामले को और ज्यादा संदिग्ध बना दिया है। परिवार का कहना है कि अगर रॉकी सुरक्षित होता, तो अब तक कम से कम एक बार जरूर संपर्क करता।


मामले में सबसे बड़ा शक बडौत निवासी पत्नी रेणु और उसके पूर्व पति के बेटे बादल तोमर हाल निवासी भोपा पर जताया गया है। परिजनों का दावा है कि बादल तोमर पहले से ही रॉकी को पसंद नहीं करता था और पारिवारिक तनाव काफी समय से चल रहा था। परिवार को आशंका है कि यह पूरा मामला किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है।

रात के वक्त गांव में एक पंचायत हुई


इधर, पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। 25 मई को गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद अब तक ना कोई ठोस सुराग मिला और ना ही किसी संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ की गई। यही वजह है कि गांव वालों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में भाकियू की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा: देशभक्ति का जज्बा, सड़कों पर जाम


गुरुवार रात रॉकी के घर पर एक बड़ी पंचायत हुई, जिसमें ग्राम प्रधान सोनू फौजी उर्फ मनोज चौधरी समेत सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। पंचायत में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराज़गी जताई गई। ग्रामीणों ने साफ कहा कि अगर जल्द खुलासा नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

पंचायत में मौजूद ग्रामीण


गांव में अब एक ही चर्चा है कि “आखिर रॉकी गया कहां?”
परिवार जहां हत्या की आशंका जता रहा है, वहीं पुलिस की चुप्पी लोगों के शक को और गहरा कर रही है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें