Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में पुलिस को घेर आरोपी छुड़ाया, VIDEO: शामली पुलिस मोहम्मद मुज़फ़्फ़र को पकड़ने पहुंची थी पलड़ी, शाहपुर पुलिस ने कई हिरासत में लिए

मुजफ्फरनगर में पुलिस को घेर आरोपी छुड़ाया, VIDEO: शामली पुलिस मोहम्मद मुज़फ़्फ़र को पकड़ने पहुंची थी पलड़ी, शाहपुर पुलिस ने कई हिरासत में लिए

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के पलड़ी गांव में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची शामली पुलिस टीम के साथ विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबिश के दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और पुलिस की निजी कार को चारों तरफ से घेर लिया। इसी बीच लूट, चोरी समेत कई मामलों में वांछित बताए जा रहे मोहम्मद मुज़फ़्फ़र को भी छुड़ा लिया। घटना का वीडियो शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, शामली कोतवाली में दर्ज मुकदमों में वांछित मोहम्मद मुज़फ़्फ़र की तलाश में शामली पुलिस की टीम गुरुवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच पलड़ी गांव पहुंची थी। आरोपी दबिश देकर पकड़ लिया गया। इस दौरान शाहपुर थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। पुलिस की कार्रवाई के बीच ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस की निजी कार को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई और वांछित आरोपी को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ के बीच पुलिस टीम को कार्रवाई करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, घटना के दौरान पुलिसकर्मियों को किसी तरह की चोट आई या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

शाहपुर थाना पुलिस के मुताबिक, इस मामले में गुरुवार रात कई ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, विभाग ने जारी किया शटडाउन शेड्यूल; जानें किस क्षेत्र में कब कटौती
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें