Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में आज फिर गुल रहेगी बिजली: सुबह 10 से 12 बजे तक रहेगा शटडाउन, टाउन हॉल उपकेंद्र में होगा ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग का काम, सदर बाजार और ब्रह्मपुरी फीडर रहेंगे प्रभावित

मुज़फ़्फ़रनगर में आज फिर गुल रहेगी बिजली: सुबह 10 से 12 बजे तक रहेगा शटडाउन, टाउन हॉल उपकेंद्र में होगा ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग का काम, सदर बाजार और ब्रह्मपुरी फीडर रहेंगे प्रभावित

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

मुज़फ़्फ़रनगर शहर में बिजली कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। आज 9 अक्टूबर को शहर के कई इलाकों में फिर से दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के मुताबिक 33/11 केवी टाउन हॉल विद्युत उपकेंद्र में वितरण परिवर्तक की शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नगरीय सागरमल द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इस दौरान टाउन हॉल उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी सदर बाजार और 11 केवी ब्रह्मपुरी फीडर बंद रहेंगे। इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में दो घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से शटडाउन को देखते हुए पहले से जरूरी वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।

विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि शटडाउन के दौरान वितरण परिवर्तक की शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। हालांकि काम की स्थिति और आवश्यकता के अनुसार शटडाउन के समय में बदलाव भी किया जा सकता है।

विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बिजली संबंधी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए 1912 पर संपर्क करने को कहा है। नगर पालिका को भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने की स्थिति में संबंधित क्षेत्रों में समय से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

आपको बता दें कि 8 अक्टूबर यानि गुरुवार को भी मुज़फ़्फ़रनगर के कई शहरी इलाकों में बिजली कटौती का शटडाउन रखा गया था। जौली रोड स्थित 132 केवी उपकेंद्र पर 33 केवी बस के मेंटेनेंस के चलते सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। द्वारिका सिटी और शेरनगर उपकेंद्र भी उस शटडाउन से प्रभावित रहे।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में बच्चा बना ‘कुत्ता, भौंकता-दौड़ता देख पुलिस भी सन्न, मची खलबली, Video

इसके एक दिन बाद अब टाउन हॉल उपकेंद्र पर काम के कारण सदर बाजार और ब्रह्मपुरी फीडर की बिजली दो घंटे बंद रहेगी। यानी शहर के कुछ इलाकों में लगातार दूसरे दिन निर्धारित शटडाउन रहेगा। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचनाओं में काम की आवश्यकता के अनुसार समय में बदलाव की संभावना भी बताई गई है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें