Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » रिश्ता टूटने पर बिफरे भाई, लड़के की बहन के घर हमला: घर पर लाठी-डंडों से हमला, दरवाज़े पर तोडफ़ोड़, CCTV वीडियो हुआ वायरल

रिश्ता टूटने पर बिफरे भाई, लड़के की बहन के घर हमला: घर पर लाठी-डंडों से हमला, दरवाज़े पर तोडफ़ोड़, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में बहन से रिश्ता टूटने के बाद उसके भाइयों का गुस्सा लड़के की बहन के घर पर फूटा। खालापार थाना क्षेत्र के सुजड़ू की खालसा पट्टी में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे युवकों ने सादिया राणा के घर के गेट पर ताबड़तोड़ वार किए। दरवाजा बंद कर सादिया ने खुद को बचाने की कोशिश की तो एक युवक डंडे से गेट पर वार करता रहा। दरवाजा तोड़ने की कोशिश और हंगामे की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। रविवार शाम वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया है।

पीड़िता सादिया राणा पत्नी मुजाहिद के मुताबिक, घटना 7 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 10:40 बजे की है। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। घटना वाले दिन उनकी मां एक परिचित की मौत पर मुज़फ़्फ़रनगर आई थीं, लेकिन बाद में वापस जा चुकी थीं। उनके पति भी काम पर चले गए थे। सादिया घर में अकेली थीं। इसी दौरान लाठी-डंडे लेकर पहुंचे युवकों ने घर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।

सादिया ने खतरा भांपते हुए घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद एक युवक ने डंडे से गेट पर लगातार वार किए और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। CCTV फुटेज में गेट पर डंडे से वार करने और आसपास मौजूद लोगों के बीच बचाव करने की कोशिश के दृश्य दिखाई देते हैं।

सादिया ने खालापार थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता का आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय उस पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में मालिक को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश का 3 महीने बाद खुलासा! पढ़िए श्री बालाजी फैक्ट्री के काले धुएं का काला सच!
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें