Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में नाली के कूड़े को लेकर दो पक्षों में पथराव: छतों से बरसाए गए ईंट-पत्थर; VIDEO वायरल, एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान

मुज़फ़्फ़रनगर में नाली के कूड़े को लेकर दो पक्षों में पथराव: छतों से बरसाए गए ईंट-पत्थर; VIDEO वायरल, एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में नाली के कूड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पथराव में बदल गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला मोहल्ले में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर गाली-गलौज हुई। एक पक्ष ने जमीन खड़े होकर तो दूसरे पक्ष ने मकानों की छतों से ईंट-पत्थर बरसाए।

हालांकि इस दौरान गनीमत रही कि इस दौरान किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। घटना के कई वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब 12 सोशल मीडिया पर वायरल हों गए।

मामला गुरुवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच का बताया जा रहा है। शुरुआत नाली के कूड़े को लेकर हुई कहासुनी से हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। मकानों की छतों से भी ईंट-पत्थर फेंके गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई।

घटना के दौरान किसी ने पथराव और हंगामे के वीडियो बना लिए। ये वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और पथराव के दृश्य दिखाई देने की बात सामने आई है।

रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज गोविंद चौधरी ने बताया कि नाली के कूड़े को लेकर मामूली विवाद में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। घटना में किसी को चोट नहीं आई। पुलिस के मुताबिक, रात में ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले में मुन्ना नामक आरोपी व्यक्ति का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में चंदा नहीं देने पर परिवार का हुक्का-पानी बंद! दंपति ने पंचों पर लगाया सामाजिक बहिष्कार किए जाने का आरोप, बोले- बात करने पर ₹500 जुर्माने का तुगलकी फरमान
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें