मुज़फ़्फ़रनगर में हलवाई पिता-पुत्र को दौड़ाकर पीटा, VIDEO वायरल: कार्यक्रम की बुकिंग के पैसे मांगने पहुंचे थे दोनों; दूसरे को काम देने के बाद हुआ विवाद

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में कार्यक्रम की बुकिंग के पैसे मांगने पहुंचे हलवाई कारीगर पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप है। घटना का वीडियो शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में पिता-पुत्र भागते नजर […]

‘लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल!’ अखिलेश यादव का राजनाथ सिंह पर तंज, बोले- लखनऊ की कमान सौंपने का चल रहा अंदरूनी खेल

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘लखनऊ एक्सप्रेस’ का जिक्र करते हुए सियासी तंज कसा है। उन्होंने संकेतों में कहा कि दिल्ली का इंजन लखनऊ की कमान किसी और को सौंपने का फैसला कर चुका है। अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को दिखावटी बताते […]

बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन चाहता है विपक्ष!’ राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, राहुल गांधी को घेरा

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन इंडिया पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष का उद्देश्य चुनावी सुधार करना नहीं, बल्कि देश में राजनीतिक अराजकता पैदा कर सत्ता हासिल करना है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को राजनीतिक टकराव का माध्यम बनाया जा रहा […]

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, बोलीं- समझौते को जल्द अंतिम रूप देना जरूरी

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को इस समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इसका निष्पादन वैश्विक व्यापार और दोनों देशों के आर्थिक संबंधों के हित में […]

पेट्रोल निर्यात पर सरकार का विंडफॉल टैक्स बढ़ा, डीजल पर शुल्क आधा से भी कम; नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात शुल्क में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को बढ़ाकर 2.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि डीजल के निर्यात पर लगने वाले शुल्क में बड़ी कटौती करते हुए […]

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी और प्रदूषण पर लगाम; कई इलाकों में AQI ग्रीन जोन में पहुंचा

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है। मौसम में आए बदलाव के बीच शुक्रवार, 16 अक्टूबर को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश […]

‘हे जगदंबिके! कौन-सा शब्द आपकी स्तुति नहीं’, नवरात्र के छठे दिन PM मोदी ने साझा किया मां दुर्गा का दिव्य सुभाषित

नई दिल्ली। नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा कर देवी को नमन किया गया। उन्होंने संस्कृत श्लोक साझा कर मां कात्यायनी को प्रणाम किया। प्रधानमंत्री की ओर से संस्कृत श्लोक, “तव च का किल न स्तुतिरम्बिके! सकलशब्दमयी किल ते […]

नोएडा में चेन स्नैचरों से पुलिस की मुठभेड़, सलमान-तनवीर घायल होकर गिरफ्तार; 102 मुकदमों का खुलासा

नई दिल्ली। नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पुलिस और चेन छीनने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से चोरी की 1 मोटरसाइकिल, चेन छीनने की घटनाओं से जुड़े 2,19,000 रुपये नकद और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। […]

सबसे बड़े IPO से पहले जियो का बड़ा प्लान! आकाश अंबानी ने बताया अगला रोडमैप, मोबिलिटी से लेकर ग्लोबल टेक्नोलॉजी तक 3 ग्रोथ इंजन पर नजर

मुंबई। भारत के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपनी अगली विकास रणनीति का रोडमैप सामने रखा है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम ब्रॉडबैंड और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल कारोबार को भविष्य की ग्रोथ के तीन प्रमुख इंजन बताया। कंपनी का लक्ष्य अपनी तकनीकी क्षमताओं, डिजिटल नेटवर्क […]

मुजफ्फरनगर में तीन घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित, नरा बिजलीघर पर अनुरक्षण कार्य के चलते लिया शटडाउन

मुजफ्फरनगर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में नरा स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य के चलते गुरुवार सुबह तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक शटडाउन लिया गया। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े कई बिजली फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रही, जिससे संबंधित क्षेत्रों […]