Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मां के हाथों पर छात्राओं ने सजाई मेहंदी: गिरधारी लाल जैन स्कूल में ‘मेहंदी के रंग, मां के संग’ उत्सव, 100 बच्चियों ने दिखाई कला; नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया शुभारंभ

मां के हाथों पर छात्राओं ने सजाई मेहंदी: गिरधारी लाल जैन स्कूल में ‘मेहंदी के रंग, मां के संग’ उत्सव, 100 बच्चियों ने दिखाई कला; नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मां के हाथों पर बच्चों की कलाकारी और मेहंदी के रंगों ने मां-बच्चे के रिश्ते को खास अंदाज में अभिव्यक्त किया। श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को ‘मेहंदी के रंग, मां के संग’ मेहंदी कला कार्यशाला एवं मातृ-संतान उत्सव आयोजित किया गया।

इसमें कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी माताओं के हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए।

दोपहर करीब 2 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया। बड़ी संख्या में मौजूद माताओं के हाथों पर बच्चों ने बारीकी से मेहंदी के डिजाइन उकेरे। बच्चों की एकाग्रता, आत्मविश्वास और कलात्मक कौशल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में ‘मेहंदी मूवर्स’ विशेष आकर्षण रहे। विद्यार्थियों ने परिसर में घूमकर अपनी मेहंदी कला का प्रदर्शन किया।

बच्चों की सफेद शर्ट पर बना मां और दिल का चित्र भी लोगों को आकर्षित करता रहा। इस प्रस्तुति के जरिए विद्यार्थियों ने मां के प्रति प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाया। विद्यालय में लगाए गए मेहंदी प्रदर्शन बोर्ड पर विद्यार्थियों के डिजाइन प्रदर्शित किए गए। माताओं ने बच्चों की कला की सराहना करते हुए टिप्पणी-पट्ट पर अपने संदेश लिखे। ‘मेहंदी की यात्रा’ के माध्यम से पारंपरिक मेहंदी कला और उसकी विभिन्न शैलियों को भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को ‘मेहंदी क्वीन’ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती अलका जैन ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। बच्चों को व्यावहारिक कौशल सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर देना भी जरूरी है। ऐसी गतिविधियां उनमें आत्मविश्वास, धैर्य, एकाग्रता और रचनात्मक सोच विकसित करती हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में 21 दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं: पीड़ित दंपति ने SSP से लगाई गुहार, फर्नीचर और AC का काम करने आए मजदूरों पर चोरी का आरोप

कार्यक्रम में रिन्नी राणा, प्रियांशी मराठा, श्रेया धीमान, निशु, विधि झिझानिया, रिज़ा बतूल, कीर्ति कश्यप, अनुष्का शर्मा, अनिष्का कपिल, सौम्या गोयल, काव्या चौधरी और ज़ोहा शारिक सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में साबिया, मिस रूबी, राधा, मेघा, नीतू सिंगल, सोनिका गोयल, पुनीता बौड़ी, रितु मित्तल, रजनी मराठा और मिस प्रियंका कपिल सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें