Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में देह व्यापार का स्टिंग, 15 मिनट के 500 रुपये का सौदा: कथित हिंदूवादी नेताओं ने मारा छापा, सुनसान इलाके में दो मकानों में खुलेआम चला रहा था सेक्स रैकेट

मुज़फ़्फ़रनगर में देह व्यापार का स्टिंग, 15 मिनट के 500 रुपये का सौदा: कथित हिंदूवादी नेताओं ने मारा छापा, सुनसान इलाके में दो मकानों में खुलेआम चला रहा था सेक्स रैकेट

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में सुनसान इलाके की आड़ में कथित तौर पर चल रहे जिस्मफरोशी के काले कारोबार का स्टिंग ऑपरेशन कर पर्दाफाश किया गया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दो मकानों को देह व्यापार का अड्डा बनाए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार देर शाम स्टिंग के दौरान एक महिला को कैमरे पर जिस्म के सौदेबाजी करते हुए रिकॉर्ड किया गया है। आरोप है कि यहां महज 15 मिनट के लिए 500 रुपये का रेट तय किया जा रहा था।

कथित स्टिंग करने वालों के मुताबिक, सुनसान इलाके में स्थित इन दोनों मकानों में कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इस गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद कुछ हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने पहले ग्राहक बनकर बातचीत रिकॉर्ड की। इसके बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। दावा किया गया कि वहां मौजूद महिलाओं को मौके पर पकड़ लिया गया।

15 मिनट के 500 रुपये… कैमरे पर कथित सौदेबाजी

स्टिंग ऑपरेशन के दौरान एक महिला को कथित तौर पर जिस्मफरोशी के लिए सौदेबाजी करते हुए कैमरे में रिकॉर्ड किया गया। स्टिंग में महिला ने 15 मिनट के लिए 500 रुपये का रेट बताया। इस वीडियो के सामने आने के बाद सुनसान इलाके में स्थित दोनों मकानों में चल रही कथित गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्टिंग के बाद मौके पर पहुंचे लोग, पुलिस को सौंपी गई वीडियो

कथित स्टिंग के बाद हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने मौके वहां मौजूद महिलाओं को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
स्टिंग करने वालों के मुताबिक, कथित सौदेबाजी की वीडियो फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों मकानों में वास्तव में क्या गतिविधियां चल रही थीं और इस कथित कारोबार में किन लोगों की भूमिका थी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर का 'डेथ पॉइंट' फिर लहूलुहान, ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, सड़क पर फैले चीथड़े

सुनसान इलाके में दो मकानों के भीतर कथित तौर पर चल रहे इस धंधे ने स्थानीय स्तर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर निगाहें टिकी हैं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें