Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में ढाबे के बाहर खोखे में घुसी बेकाबू कार: बाइक सवार बाल-बाल बचा, NH-58 स्थित शिवा टूरिस्ट ढाबे पर हुआ हादसा, CCTV फुटेज वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर में ढाबे के बाहर खोखे में घुसी बेकाबू कार: बाइक सवार बाल-बाल बचा, NH-58 स्थित शिवा टूरिस्ट ढाबे पर हुआ हादसा, CCTV फुटेज वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर एक अनियंत्रित पजेरो कार शिवा टूरिस्ट ढाबे के बाहर बने RTO TAX के केबिननुमा खोखे में जा घुसी। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि पास से गुजर रहा बाइक सवार बाल-बाल बच गया। घटना 3 दिन पहले की बताई जा रही है, अब हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को एक पजेरो कार कोलकाता से कुरुक्षेत्र जा रही थी। इसी दौरान रात करीब 8:30 बजे दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर शिवा टूरिस्ट ढाबे के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे ढाबे के बाहर बने RTO TAX के खोखे में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि खोखे में कार जा घुसी और खोखे के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आईं। वहीं, घटना के दौरान पास से गुजर रहा एक बाइक सवार कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। हादसे की पूरी घटना ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

3 दिन पहले हुई इस घटना का वीडियो अब वायरल हुआ है। वीडियो में अनियंत्रित कार ढाबे के बाहर बने खोखे की ओर जाती दिखाई दे रही है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में दिन निकलते ही पुलिस-बदमाश मुठभेड़: गैंगस्टर बिलाल गोली लगने से हुआ लंगड़ा, बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें