Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में मुजफ्फरनगर से सपा का शक्ति प्रदर्शन! दर्जनों नेता और कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में मुजफ्फरनगर से सपा का शक्ति प्रदर्शन! दर्जनों नेता और कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान पार्टी से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर महारैली में भाग लेने के लिए निकले।

दिल्ली रवाना होने वालों में अभिजीत बालियान, धर्मेंद्र पंवार, रोहित बालियान, राहुल बालियान, ओमपाल सिंह, अंकित, दिलशाद, विवेक, अमित और सतेंद्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होकर पार्टी के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी करेंगे। महारैली को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच MLC चुनाव का मतदान शुरू: सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग, 56 बूथों पर 16,966 मतदाता करेंगे मतदान, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिलदेव ने भी डाला वोट
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें