Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » बुढ़ाना में 24 घंटे में उखड़ने लगी PWD की सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल: विज्ञाना गांव में करीब 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण; ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

बुढ़ाना में 24 घंटे में उखड़ने लगी PWD की सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल: विज्ञाना गांव में करीब 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण; ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के गांव विज्ञाना में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा होने के 24 घंटे के भीतर ही सड़क जगह-जगह से टूटने लगी। स्थानीय ग्रामीण ने सड़क की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में अब प्रशासन ने जांच कराने की बात कही है।

ग्रामीणों का सवाल है कि सड़क निर्माण में आखिर ऐसी क्या कमी रही कि नई सड़क एक दिन भी टिक नहीं पाई। सड़क के जगह-जगह से टूटने की तस्वीरें सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसकी निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से कराया जा रहा है।

मामले को लेकर रविवार दोपहर करीब 3 बजे बुढ़ाना SDM सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि PWD के जिस डिवीजन की ओर से सड़क बनाई जा रही है, उससे जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

योगी सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कहती है। ऐसे में सड़क निर्माण के 24 घंटे के भीतर टूटने की शिकायत ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच और विभागीय निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सड़क किन कारणों से टूटी है। इसकी वजह जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

ALSO READ THIS :  UPTET-2026 का दूसरा दिन: AI निगरानी, बायोमेट्रिक और थ्री-लेयर चेकिंग के बीच शुरू हुई परीक्षा
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें