Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » गाड़ी में जिंदा गाय और मृत बछड़ा मिला: गोकशी की आशंका में दो संदिग्ध पकड़े, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोककर पकड़ा मामला, जांच में जुटी

गाड़ी में जिंदा गाय और मृत बछड़ा मिला: गोकशी की आशंका में दो संदिग्ध पकड़े, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोककर पकड़ा मामला, जांच में जुटी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में रविवार को बामनहेड़ी पुल के पास एक गाड़ी से जिंदा गाय और मृत बछड़ा मिलने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को रोककर उसमें सवार दो युवकों को पकड़ लिया। गाड़ी में मृत बछड़ा मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने गोकशी की आशंका जताई और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर गौ सेवक निशु भी मौके पर पहुंचे।

दरअसल, रविवार सुबह करीब 11 बजे गाड़ी संख्या UP 12 BT 3565 को शिव सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा बामनहेड़ी पुल के पास रोका गया था। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें एक जिंदा गाय और एक मृत बछड़ा मिला। इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया।

पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान खालापार के किदवई नगर निवासी के रूप में हुई है। मृत बछड़े के साथ गाय को ले जाने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और गोकशी की आशंका जाहिर की।

शिवसेना टीम के अंकुर त्यागी ने अपने साथी सत्यम प्रधान और विकास ठाकुर के साथ पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पकड़ी गई गाड़ी को लेकर सभी रुड़की रोड पुलिस चौकी पहुंचे, जहां मृत गोवंश का अंतिम संस्कार गौ सेवक निशु द्वारा कराया गया।

फिलहाल रुड़की पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गाड़ी में गाय और मृत बछड़ा मिलने के मामले में गोकशी की आशंका जताई गई है।

ALSO READ THIS :  "बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा मुजफ्फरनगर,शिव चौक पर जलाभिषेक के लिए लगीं लंबी कतारें, पुलिस और प्रशासन अलर्ट
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें