Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में BJP नेता विजय वर्मा की कथित टिप्पणी पर बवाल: वाल्मीकि समाज ने पुलिस कार्यालय पर किया प्रदर्शन, SC-ST एक्ट में कार्रवाई की मांग; नेता ने मांगी माफी

मुजफ्फरनगर में BJP नेता विजय वर्मा की कथित टिप्पणी पर बवाल: वाल्मीकि समाज ने पुलिस कार्यालय पर किया प्रदर्शन, SC-ST एक्ट में कार्रवाई की मांग; नेता ने मांगी माफी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। भाजपा के नवनियुक्त ओबीसी जिलाध्यक्ष विजय वर्मा की एक कथित टिप्पणी को लेकर जिले में विवाद खड़ा हो गया है। एक कार्यक्रम में मंच से दलित समाज को लेकर की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वाल्मीकि समाज में भारी नाराजगी है। समाज के लोगों ने भाजपा नेता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में क्षेत्रीय मेड़ सोनार समन्वय समिति की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष विजय वर्मा ने कथित तौर पर दलित समाज को लेकर कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिन्हें लेकर विवाद खड़ा हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई।

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वाल्मीकि समाज के लोग पुलिस कार्यालय पहुंचे और विजय वर्मा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने उनके समाज के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की है। प्रदर्शनकारियों ने मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

वहीं, विवाद बढ़ने के बाद विजय वर्मा ने भी अपने शब्दों को वापस लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना या किसी जाति विशेष के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करना नहीं था। वह केवल अपने समाज को स्वयं पर गर्व करने की बात कह रहे थे, लेकिन आवेश में आकर कुछ शब्दों का गलत चयन हो गया। इसके लिए वह माफी मांगते हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर पुलिस बनी फरिश्ता: घने कोहरे में टायर फटने से फंसे पंजाब के दंपति का सहारा बने सिपाही, पीड़ित बोले, “थैंक यू यूपी पुलिस!”

फिलहाल, इस मामले को लेकर वाल्मीकि समाज में नाराजगी बनी हुई है और समाज के लोग भाजपा नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

मुज़फ़्फ़रनगर में बीमा के 16 लाख हड़पने के लिए रची स्कॉर्पियो चोरी की साजिश: बेटा बना वादी तो पिता निकला मास्टरमाइंड, जानसठ पुलिस ने किया इंश्योरेंस फ्रॉड की साजिश का पर्दाफाश, पिता ने दो शातिरों से कराई थी बेटे की स्कॉर्पियो चोरी

ज़रूर पढ़ें