Home » विविध इंडिया » दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बनी जानलेवा! 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 पार, सोनिया विहार 449 के साथ सबसे प्रदूषित

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बनी जानलेवा! 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 पार, सोनिया विहार 449 के साथ सबसे प्रदूषित

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। दिवाली के एक दिन बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर बना रहा। शहर के 15 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार दर्ज किया गया। सोमवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 366 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। राजधानी के कई इलाकों में सुबह के समय स्मॉग की घनी चादर छाई रही, जिससे सड़कों पर दृश्यता भी प्रभावित हुई।

प्रदूषण के साथ-साथ मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर भी चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली के कई जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है। इससे सुबह के समय दृश्यता में और गिरावट आ सकती है।

सोनिया विहार में सबसे अधिक 449 रहा एक्यूआई

प्रदूषण के लिहाज से सोनिया विहार सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में रहा, जहां एक्यूआई 449 दर्ज किया गया। इसके बाद बुराड़ी क्रॉसिंग में 445 और विवेक विहार में 441 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

जहांगीरपुरी में एक्यूआई 439, दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में 437 और रोहिणी में 435 दर्ज हुआ। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में एक्यूआई 431 रहा। वहीं, बवाना में 424, चांदनी चौक और पटपड़गंज में 418-418, मुंडका में 413 तथा एनआईएच नरेला और पंजाबी बाग में 408-408 एक्यूआई दर्ज किया गया।

कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

आईएमडी ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा समेत राजधानी के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इन इलाकों में सुबह के समय दृश्यता तेजी से घट सकती है। पहले से स्मॉग की चपेट में रही राजधानी में कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होने की आशंका है।

ALSO READ THIS :  मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट, 18 जुलाई तक समुद्र तटों से दूर रहने की अपील; बीएमसी ने जारी की चेतावनी

डीएनडी फ्लाईवे के आसपास भी हवा बेहद खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे के आसपास भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। यहां एक्यूआई 338 दर्ज किया गया।

दिवाली के बाद भी राजधानी में प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी रहने के बीच कई इलाकों में धुंध और स्मॉग के कारण दृश्यता प्रभावित रही। लगातार खराब होती हवा दिल्लीवासियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें