Home » उत्तर प्रदेश » चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो मासूमों समेत 4 की मौत; 12 घायल,मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो मासूमों समेत 4 की मौत; 12 घायल,मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

Facebook
Twitter
WhatsApp

चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में दीपावली पर भगवान कामतानाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर के पास नहर के समीप श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु भगवान कामतानाथ के दर्शन-पूजन के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्रयागराज लौट रहे थे। इसी दौरान रामनगर के पास नहर के समीप अचानक ट्रॉली का कीला (गुल्ला) निकल गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे पलट गई। ट्रॉली में सवार श्रद्धालु उसके नीचे दब गए।

दो मासूम बच्चों समेत चार की मौत

हादसे में शिवांश (7), त्रिवेणी (40) और नन्हे (6), निवासी मझगवां, थाना चाकघाट, जिला रीवा, मध्य प्रदेश तथा राधेकृष्ण, निवासी ऊंचा गांव, थाना खीरी, प्रयागराज की मौत हो गई। दुर्घटना में बच्चों समेत 12 अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों में मध्य प्रदेश के रीवा तथा प्रयागराज जिले के निवासी शामिल हैं।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ALSO READ THIS :  विरासत सनातन धर्म की पहचान, महापुरुषों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता : योगी 

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए निर्देश

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से संवाद कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

दर्शन-पूजन के बाद घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुए इस हादसे से प्रभावित परिवारों में शोक का माहौल है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें