Home » विविध इंडिया » ठंड की दस्तक के साथ दिल्ली-NCR में लौटा प्रदूषण का कहर! नोएडा-गाजियाबाद की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 300 पार

ठंड की दस्तक के साथ दिल्ली-NCR में लौटा प्रदूषण का कहर! नोएडा-गाजियाबाद की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 300 पार

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम के बदलते मिजाज के साथ वायु प्रदूषण ने एक बार फिर गंभीर रूप लेना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में गिरावट और सुबह के समय बढ़ती ठंडक के बीच हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों के साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। कई स्थानों पर हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगा प्रदूषण

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 से 16 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह के समय नमी का स्तर 90 से 95 प्रतिशत तक रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ हवा की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। हवा की गति धीमी होने और वातावरण में प्रदूषण के कण जमा होने से कई क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर तेजी से बढ़ रहा है।

दिल्ली के कई इलाकों में AQI 350 के पार

राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न प्रदूषण निगरानी केंद्रों पर दर्ज आंकड़े स्थिति की गंभीरता को दर्शा रहे हैं। दिल्ली के चव्हला इलाके में एक्यूआई 398 तक पहुंच गया, जबकि चांदनी चौक में 383 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 366 दर्ज किया गया।

ALSO READ THIS :  एक दशक में जियो की लंबी छलांग, यूपी-उत्तराखंड में 7 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स जोड़े

इसके अलावा सीआरआरआई मथुरा रोड में एक्यूआई 349, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 337 और बुराड़ी में 319 दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि राजधानी के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

नोएडा में सेक्टर-62 की हवा सबसे ज्यादा खराब

दिल्ली से सटे नोएडा में भी प्रदूषण का असर साफ दिखाई दे रहा है। यहां सेक्टर-62 में एक्यूआई 373 और सेक्टर-125 में 317 दर्ज किया गया। वहीं सेक्टर-150 में एक्यूआई 236 और सेक्टर-1 में 247 रहा। इन दोनों स्थानों पर हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि सेक्टर-62 और सेक्टर-125 की स्थिति अधिक चिंताजनक रही।

गाजियाबाद के कई इलाकों में भी हालात खराब

गाजियाबाद में भी वायु प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ है। वेव सिटी में एक्यूआई 335, संजय नगर में 325, न्यू तहसील-लोनी में 320, वसुंधरा में 311 और लोनी में 309 दर्ज किया गया। हालांकि, इंदिरापुरम में एक्यूआई 189 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

धीमी हवा और ठंड से बढ़ रही परेशानी

विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दियों की शुरुआत में हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण के कण वातावरण में अधिक समय तक बने रहते हैं। सुबह के समय नमी और कोहरे की स्थिति भी प्रदूषण के असर को बढ़ा सकती है। यही वजह है कि तापमान में गिरावट के साथ दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है।

त्योहारों के दौरान लंबी छुट्टियों के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होने से प्रदूषण में कुछ समय के लिए आंशिक सुधार की संभावना रहती है, लेकिन मौजूदा हालात में ठंड और धीमी हवा के चलते प्रदूषण का स्तर चिंता का विषय बना हुआ है।

ALSO READ THIS :  जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन, ‘चलो संसद’ मार्च रोकने पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में तनाव
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें