Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में पटाखे से झुलसकर 32 वर्षीय अवी गुप्ता की मौत, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परिजनों से मिलकर जताया शोक

मुजफ्फरनगर में पटाखे से झुलसकर 32 वर्षीय अवी गुप्ता की मौत, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परिजनों से मिलकर जताया शोक

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। पटाखे से झुलसने के कारण 32 वर्षीय युवक अवी गुप्ता के असामयिक निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री नई मंडी स्थित माड़ी की धर्मशाला पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में हरसंभव संबल देने का भरोसा जताया।

अवी गुप्ता, मनोज गुप्ता के पुत्र थे। मनोज गुप्ता जी.सी. पब्लिक स्कूल के निदेशक हैं, जबकि उनकी माता कविता गुप्ता एस.डी. पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। पटाखे से झुलसने के कारण अवी के असामयिक निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परिवार के बीच पहुंचकर दिवंगत अवी गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने कहा कि किसी युवा का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। यह परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई किसी भी तरह संभव नहीं है।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार के सदस्यों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

मंत्री ने इस हृदयविदारक घटना पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति आत्मीय सहानुभूति प्रकट की।

ALSO READ THIS :  ‘50 लाख रुपये बीघा मुआवजा दो, वरना जमीन नहीं देंगे’: शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के मुवावजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, ADM वित्त से मिलकर जताई आपत्ति
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें